छत्रपति संभाजी का मध्य प्रदेश कनेक्शन, फिल्म छावा में बुरहानपुर का जिक्र, यहां गरजीं तलवारें

Burhanpur, MP

फिल्म छावा की रिलीज के बाद से देश भर में मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला चर्चा में बना हुआ है. जानें छत्रपति संभाजी और फिल्म छावा का बुरहानपुर कनेक्शन

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी राजे के जीवन वृतांत और संघर्ष पर आधारित फिल्म छावा इन दिनों थिएटर में धूम मचा रही है. देश में तो इस फिल्म को पसंद किया जा ही रहा है, विशेष रूप से मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ और महाराष्ट्र में लोग छावा के दीवाने हो रहे हैं. दरअसल, संभाजी राजे का संबंध बुरहानपुर से भी रहा है. उन्होंने अपने शासनकाल में 3 बार बुरहानपुर पर विजय हासिल की थी. इस विजय गाथा को फिल्म छावा में ऐसे दिखाया गया है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

ऐसे में देश भर में इस ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की चर्चा होना स्वाभाविक है, यही वजह है कि बुरहानपुर के लोग इस बात की खुशी मनाते हुए दूसरों को यह फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं

SAMBHAJI RAJE RELATION BURHANPUR
बुरहानपुर वासियों ने निकाली रैली
 
फिल्म छावा की रिलीज के बाद चर्चाओं में बुरहानपुर

बता दें कि 14 फरवरी को सिनेमा घरों में फिल्म छावा रिलीज हो चुकी है. इसमें मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी राजे के जीवन, संघर्ष और वीरता की कहानी का बखान किया गया है. यह फिल्म दर्शकों को इतिहास में घटी घटनाओं से भी रूबरू कराती है. यही वजह है कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती बुरहानपुर में इस फिल्म का जमकर क्रेज देखने मिल रहा है. यहां 40 प्रतिशत से ज्यादा परिवार मराठी भाषी हैं.

इतिहासकार डॉ. वैद्य सुभाष ने बताया, " बुरहानपुर में छत्रपति संभाजी ने 3 बार विजयी हासिल की. इस फिल्म में उनके संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया, जो युवा पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराती है. मुगल आक्रांताओं के खिलाफ उनकी वीरता और संघर्ष व स्वराज के लिए उनके बलिदान को जानने का अवसर मिल रहा है." वहीं थिएटर संचालक रुपिंदर सिंह ने कहा, '' छत्रपति संभाजी महाराज की शौर्य गाथा को इस फिल्म में दिखाया गया है, उन्होंने देश के लिए जो किया वो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.''

मुगल शासकों का बुरहानपुर पर रहा कब्जा

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर पर मुगल शासनकाल की गहरी छाप भी देखने मिलती है. यहां हुमायूं से लेकर शाहजहां जैसे मुगल बादशाहों की हुकूमत रही. वहीं औरंगजेब की सेना का भी यहां खासा दखल रहा. कई मुगल शासकों ने इस शहर पर अपना खासा प्रभाव डाला. इतिहास के जानकार बताते हैं कि 1536 में गुजरात विजय के बाद मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं भी बुरहानपुर आया था.

बेगम मुमताज का यहां रखा गया था शव

इतिहासकार डॉ. वैद्य बताते हैं, '' बुरहानपुर मुगल बादशाहों के लिए दक्षिण भारत में अभियान चलाने का प्रमुख केंद्र रहा है. इतना ही नहीं, शाहजहां ने भी बुरहानपुर में काफी समय बिताया था. शाही किला शाहजहां और बेगम मुमताज के शासनकाल की निशानी है. इस किले में 14वीं संतान को जन्म देते समय प्रसव पीड़ा से बेगम मुमताज महल का निधन हो गया था. करीब 6 महीने तक बेगम मुमताज के शव को बुरहानपुर में रखा गया था. इसके बाद उसे आगरा ले जाया गया था.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्रपति संभाजी का मध्य प्रदेश कनेक्शन, फिल्म छावा में बुरहानपुर का जिक्र, यहां गरजीं तलवारें

Burhanpur, MP

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी राजे के जीवन वृतांत और संघर्ष पर आधारित फिल्म छावा इन दिनों थिएटर में धूम मचा रही है. देश में तो इस फिल्म को पसंद किया जा ही रहा है, विशेष रूप से मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ और महाराष्ट्र में लोग छावा के दीवाने हो रहे हैं. दरअसल, संभाजी राजे का संबंध बुरहानपुर से भी रहा है. उन्होंने अपने शासनकाल में 3 बार बुरहानपुर पर विजय हासिल की थी. इस विजय गाथा को फिल्म छावा में ऐसे दिखाया गया है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

ऐसे में देश भर में इस ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की चर्चा होना स्वाभाविक है, यही वजह है कि बुरहानपुर के लोग इस बात की खुशी मनाते हुए दूसरों को यह फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं

SAMBHAJI RAJE RELATION BURHANPUR
बुरहानपुर वासियों ने निकाली रैली
 
फिल्म छावा की रिलीज के बाद चर्चाओं में बुरहानपुर

बता दें कि 14 फरवरी को सिनेमा घरों में फिल्म छावा रिलीज हो चुकी है. इसमें मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी राजे के जीवन, संघर्ष और वीरता की कहानी का बखान किया गया है. यह फिल्म दर्शकों को इतिहास में घटी घटनाओं से भी रूबरू कराती है. यही वजह है कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती बुरहानपुर में इस फिल्म का जमकर क्रेज देखने मिल रहा है. यहां 40 प्रतिशत से ज्यादा परिवार मराठी भाषी हैं.

इतिहासकार डॉ. वैद्य सुभाष ने बताया, " बुरहानपुर में छत्रपति संभाजी ने 3 बार विजयी हासिल की. इस फिल्म में उनके संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया, जो युवा पीढ़ी को इतिहास से रूबरू कराती है. मुगल आक्रांताओं के खिलाफ उनकी वीरता और संघर्ष व स्वराज के लिए उनके बलिदान को जानने का अवसर मिल रहा है." वहीं थिएटर संचालक रुपिंदर सिंह ने कहा, '' छत्रपति संभाजी महाराज की शौर्य गाथा को इस फिल्म में दिखाया गया है, उन्होंने देश के लिए जो किया वो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.''

मुगल शासकों का बुरहानपुर पर रहा कब्जा

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर पर मुगल शासनकाल की गहरी छाप भी देखने मिलती है. यहां हुमायूं से लेकर शाहजहां जैसे मुगल बादशाहों की हुकूमत रही. वहीं औरंगजेब की सेना का भी यहां खासा दखल रहा. कई मुगल शासकों ने इस शहर पर अपना खासा प्रभाव डाला. इतिहास के जानकार बताते हैं कि 1536 में गुजरात विजय के बाद मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं भी बुरहानपुर आया था.

बेगम मुमताज का यहां रखा गया था शव

इतिहासकार डॉ. वैद्य बताते हैं, '' बुरहानपुर मुगल बादशाहों के लिए दक्षिण भारत में अभियान चलाने का प्रमुख केंद्र रहा है. इतना ही नहीं, शाहजहां ने भी बुरहानपुर में काफी समय बिताया था. शाही किला शाहजहां और बेगम मुमताज के शासनकाल की निशानी है. इस किले में 14वीं संतान को जन्म देते समय प्रसव पीड़ा से बेगम मुमताज महल का निधन हो गया था. करीब 6 महीने तक बेगम मुमताज के शव को बुरहानपुर में रखा गया था. इसके बाद उसे आगरा ले जाया गया था.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhatrapati-sambhajis-madhya-pradesh-connection-film-chhawa-mention-burhanpur-here/article-10619

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.