CM डॉ. मोहन यादव ने घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – जवानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है सरकार

Bhopal, MP

On

मॉकड्रिल के दौरान हुए हादसे में घायल जवानों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को जवानों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मॉकड्रिल जैसी पूर्व नियोजित प्रक्रिया में इस तरह का हादसा हुआ। एक जवान की आंख में गंभीर चोट आई है, जिसे लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा – जवानों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।”

कांग्रेस पर तीखा हमला, न्यायालय का सम्मान जरूरी: CM

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर किए जा रहे धरने पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी वह नाटक कर रही है। उन्होंने कहा – न्यायपालिका से ऊपर कुछ नहीं है, लेकिन कांग्रेस हमेशा जब भी मौका मिलता है, न्यायालय की अवहेलना करने से नहीं चूकती।”

मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी के खिलाफ दिए गए फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि तब इंदिरा गांधी ने कोर्ट के आदेश के विरोध में देश में आपातकाल लागू कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर जो निर्णय दिया, उसे भी कांग्रेस ने पलटने की कोशिश की थी।”

सिद्धारमैया और केजरीवाल के मामलों का भी जिक्र

सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस के दोहरे मापदंड अब उजागर हो चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सिद्धारमैया के खिलाफ न्यायालय ने आदेश दिया था तो क्या उन्हें हटाया गया? केजरीवाल जेल में रहते हुए मुख्यमंत्री बने रहे, तब कांग्रेस ने क्यों नहीं इस्तीफा मांगा?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है। राम मंदिर का निर्माण और ट्रिपल तलाक पर कानून उसी न्यायिक मार्गदर्शन का परिणाम है। अंत में उन्होंने दोहराया कि सरकार न्यायपालिका के हर निर्णय के साथ खड़ी है, और उसका पालन करना उसका कर्तव्य है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

CM डॉ. मोहन यादव ने घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – जवानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है सरकार

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मॉकड्रिल जैसी पूर्व नियोजित प्रक्रिया में इस तरह का हादसा हुआ। एक जवान की आंख में गंभीर चोट आई है, जिसे लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा – जवानों के साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।”

कांग्रेस पर तीखा हमला, न्यायालय का सम्मान जरूरी: CM

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर किए जा रहे धरने पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी वह नाटक कर रही है। उन्होंने कहा – न्यायपालिका से ऊपर कुछ नहीं है, लेकिन कांग्रेस हमेशा जब भी मौका मिलता है, न्यायालय की अवहेलना करने से नहीं चूकती।”

मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी के खिलाफ दिए गए फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि तब इंदिरा गांधी ने कोर्ट के आदेश के विरोध में देश में आपातकाल लागू कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर जो निर्णय दिया, उसे भी कांग्रेस ने पलटने की कोशिश की थी।”

सिद्धारमैया और केजरीवाल के मामलों का भी जिक्र

सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस के दोहरे मापदंड अब उजागर हो चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सिद्धारमैया के खिलाफ न्यायालय ने आदेश दिया था तो क्या उन्हें हटाया गया? केजरीवाल जेल में रहते हुए मुख्यमंत्री बने रहे, तब कांग्रेस ने क्यों नहीं इस्तीफा मांगा?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है। राम मंदिर का निर्माण और ट्रिपल तलाक पर कानून उसी न्यायिक मार्गदर्शन का परिणाम है। अंत में उन्होंने दोहराया कि सरकार न्यायपालिका के हर निर्णय के साथ खड़ी है, और उसका पालन करना उसका कर्तव्य है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-met-the-injured-soldiers-the/article-21101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.