शिशु मृत्यु दर में मप्र देश में पहले स्थान पर: SRS रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Bhopal, MP

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) की हालिया रिपोर्ट ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate - IMR) मध्यप्रदेश में दर्ज की गई है। यहां हर 1000 जीवित जन्मों पर 40 नवजात अपना पहला जन्मदिन भी नहीं मना पाते।

इस खुलासे के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरते हुए इसे ‘बीमार सरकार’ बताया और सीधा सवाल दागा कि हर साल स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च होने वाला हजारों करोड़ का बजट आखिर कहां जा रहा है?

क्या कहती है रिपोर्ट?

SRS बुलेटिन 2022 के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर में पिछले कुछ दशकों में गिरावट दर्ज हुई है। 1971 में जहां यह आंकड़ा 129 प्रति हजार था, वहीं अब यह घटकर 26 प्रति हजार रह गया है। लेकिन मध्यप्रदेश अब भी इस सुधार में पिछड़ता नजर आ रहा है।

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 29, जबकि शहरी क्षेत्रों में 18 है। मगर मध्यप्रदेश में औसतन 40 शिशु प्रति 1000 जन्म पर काल का ग्रास बन जाते हैं, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।

कांग्रेस का हमला: ‘बीमार है सरकार’

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने SRS रिपोर्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा,

“हर साल 4500 करोड़ रुपये का बजट पोषण और मातृत्व योजनाओं पर खर्च होता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। CAG रिपोर्ट हर साल पोषण घोटाले की पोल खोलती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा है, जो दर्शाता है कि गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह जर्जर हैं।

मातृ मृत्यु दर भी गंभीर विषय

सिर्फ शिशु ही नहीं, माताओं की मौत की दर भी चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख प्रसव पर 159 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 88 है। इससे स्पष्ट है कि राज्य में मां और बच्चे दोनों ही सुरक्षित नहीं हैं।

‘केरल मॉडल’ की बात करने वाली सरकार अब तक क्या कर रही थी?

कांग्रेस का कहना है कि अगर राज्य सरकार केरल मॉडल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू करना चाहती है, तो अब तक उसे रोक कौन रहा था? गरीबों और महिलाओं के लिए घोषित योजनाएं सिर्फ फाइलों और घोषणाओं तक सीमित क्यों हैं?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शिशु मृत्यु दर में मप्र देश में पहले स्थान पर: SRS रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Bhopal, MP

इस खुलासे के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरते हुए इसे ‘बीमार सरकार’ बताया और सीधा सवाल दागा कि हर साल स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च होने वाला हजारों करोड़ का बजट आखिर कहां जा रहा है?

क्या कहती है रिपोर्ट?

SRS बुलेटिन 2022 के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर में पिछले कुछ दशकों में गिरावट दर्ज हुई है। 1971 में जहां यह आंकड़ा 129 प्रति हजार था, वहीं अब यह घटकर 26 प्रति हजार रह गया है। लेकिन मध्यप्रदेश अब भी इस सुधार में पिछड़ता नजर आ रहा है।

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 29, जबकि शहरी क्षेत्रों में 18 है। मगर मध्यप्रदेश में औसतन 40 शिशु प्रति 1000 जन्म पर काल का ग्रास बन जाते हैं, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है।

कांग्रेस का हमला: ‘बीमार है सरकार’

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने SRS रिपोर्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा,

“हर साल 4500 करोड़ रुपये का बजट पोषण और मातृत्व योजनाओं पर खर्च होता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। CAG रिपोर्ट हर साल पोषण घोटाले की पोल खोलती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिशु मृत्यु दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा है, जो दर्शाता है कि गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह जर्जर हैं।

मातृ मृत्यु दर भी गंभीर विषय

सिर्फ शिशु ही नहीं, माताओं की मौत की दर भी चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश में मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख प्रसव पर 159 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 88 है। इससे स्पष्ट है कि राज्य में मां और बच्चे दोनों ही सुरक्षित नहीं हैं।

‘केरल मॉडल’ की बात करने वाली सरकार अब तक क्या कर रही थी?

कांग्रेस का कहना है कि अगर राज्य सरकार केरल मॉडल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू करना चाहती है, तो अब तक उसे रोक कौन रहा था? गरीबों और महिलाओं के लिए घोषित योजनाएं सिर्फ फाइलों और घोषणाओं तक सीमित क्यों हैं?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-surrounds-the-government-in-srs-report-in-the-first/article-25707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.