बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट का समन: भड़काऊ बयान पर 20 मई को पेशी के आदेश

Shahdol, MP

On

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक विवादित बयान को लेकर कानूनी शिकंजे में आ गए हैं। प्रयागराज में आगामी महाकुंभ 2025 के संदर्भ में दिया गया उनका कथन अब उन्हें अदालत तक खींच लाया है।

शहडोल न्यायालय ने उन्हें समन जारी कर 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

बयान बना विवाद की जड़

धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहा था— महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।” इस कथन को असंवैधानिक, भड़काऊ और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला मानते हुए शहडोल अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी।

थाने से लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला

तिवारी ने सबसे पहले थाना सोहागपुर में इस बयान के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया। वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 3 मार्च 2025 को उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शहडोल के समक्ष आपराधिक परिवाद दायर किया।

अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रथम दृष्टया आरोपों को विचार योग्य माना और समन जारी कर दिया।

अधिवक्ता बोले: दोहरा मापदंड क्यों?

संदीप तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई साधारण टिप्पणियों पर एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से इस प्रकार के कथित रूप से भड़काऊ और आपत्तिजनक वक्तव्य देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई होना कानून के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि देश में कानून सबके लिए समान है, तो इसमें भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल

इस मामले ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। समर्थक इसे आस्था और सनातन पर हमला बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे धार्मिक मंच का राजनीतिक और वैचारिक दुरुपयोग करार दे रहे हैं। अब यह देखना होगा कि 20 मई को कोर्ट में धीरेंद्र शास्त्री क्या पक्ष रखते हैं और न्यायालय इसपर क्या निर्णय लेता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट का समन: भड़काऊ बयान पर 20 मई को पेशी के आदेश

Shahdol, MP

शहडोल न्यायालय ने उन्हें समन जारी कर 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

बयान बना विवाद की जड़

धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कहा था— महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।” इस कथन को असंवैधानिक, भड़काऊ और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला मानते हुए शहडोल अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी।

थाने से लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला

तिवारी ने सबसे पहले थाना सोहागपुर में इस बयान के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाया। वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 3 मार्च 2025 को उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शहडोल के समक्ष आपराधिक परिवाद दायर किया।

अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रथम दृष्टया आरोपों को विचार योग्य माना और समन जारी कर दिया।

अधिवक्ता बोले: दोहरा मापदंड क्यों?

संदीप तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई साधारण टिप्पणियों पर एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन सार्वजनिक मंच से इस प्रकार के कथित रूप से भड़काऊ और आपत्तिजनक वक्तव्य देने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई होना कानून के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि देश में कानून सबके लिए समान है, तो इसमें भी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल

इस मामले ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। समर्थक इसे आस्था और सनातन पर हमला बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे धार्मिक मंच का राजनीतिक और वैचारिक दुरुपयोग करार दे रहे हैं। अब यह देखना होगा कि 20 मई को कोर्ट में धीरेंद्र शास्त्री क्या पक्ष रखते हैं और न्यायालय इसपर क्या निर्णय लेता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-to-appear-on-may-20/article-21103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.