एमपी में बाढ़ का संकट गहराया: अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद, सड़कें बंद, रेस्क्यू जारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का प्रकोप तेज हो गया है। राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में नदी-नाले उफान पर हैं, तो कई स्थानों पर घरों और सड़कों में पानी घुस गया है। डिंडौरी, मंडला और टीकमगढ़ जिलों में हालात सबसे अधिक चिंताजनक हैं, जहां प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं और रेस्क्यू टीमें मुस्तैद हैं।

28 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 8 इंच तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा भोपाल, गुना, इंदौर, देवास, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, राजगढ़, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बाढ़ से हालात बिगड़े, सड़कें बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

  • मंडला: नेशनल हाईवे-30 पर लैंड स्लाइड होने से जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया। कारिया गांव में पानी भरने पर एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

  • डिंडौरी: कलेक्टर ने 5 जुलाई को हाई स्कूल तक की छुट्टी घोषित की। सिवनी नदी का जलस्तर पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बाधित हो गया।

  • जबलपुर: गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बह गया। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

  • टीकमगढ़: आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी घुसने से छात्राओं का रेस्क्यू किया गया।

बारिश के आंकड़े: 27 जिलों में झमाझम

  • जबलपुर में शुक्रवार को 72 मिमी (3 इंच) बारिश दर्ज की गई।

  • नरसिंहपुर: 2.6 इंच, सागर: डेढ़ इंच, नौगांव: सवा इंच।

  • मंडला-दमोह: 1 इंच, दतिया-श्योपुर: पौन इंच, बालाघाट-रीवा: आधा इंच।

भोपाल, बैतूल, गुना, सतना, सीधी, सीहोर, देवास, शाजापुर, खजुराहो सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रहा।

बारिश की वजह: तीन सिस्टम सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार—

  1. मानसून ट्रफ बीकानेर से दतिया, सीधी होते हुए कोलकाता की ओर जा रही है।

  2. एक अन्य ट्रफ प्रदेश के ऊपर सक्रिय है।

  3. साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एमपी के भीतर बना हुआ है।

इन तीन सिस्टमों की संयुक्त सक्रियता के चलते बारिश का दायरा व्यापक हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में बाढ़ का संकट गहराया: अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 28 जिलों में अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद, सड़कें बंद, रेस्क्यू जारी

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून का प्रकोप तेज हो गया है। राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में नदी-नाले उफान पर हैं, तो कई स्थानों पर घरों और सड़कों में पानी घुस गया है। डिंडौरी, मंडला और टीकमगढ़ जिलों में हालात सबसे अधिक चिंताजनक हैं, जहां प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं और रेस्क्यू टीमें मुस्तैद हैं।

28 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 8 इंच तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा भोपाल, गुना, इंदौर, देवास, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, राजगढ़, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बाढ़ से हालात बिगड़े, सड़कें बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

  • मंडला: नेशनल हाईवे-30 पर लैंड स्लाइड होने से जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया। कारिया गांव में पानी भरने पर एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

  • डिंडौरी: कलेक्टर ने 5 जुलाई को हाई स्कूल तक की छुट्टी घोषित की। सिवनी नदी का जलस्तर पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे जबलपुर-अमरकंटक मार्ग बाधित हो गया।

  • जबलपुर: गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बह गया। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

  • टीकमगढ़: आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी घुसने से छात्राओं का रेस्क्यू किया गया।

बारिश के आंकड़े: 27 जिलों में झमाझम

  • जबलपुर में शुक्रवार को 72 मिमी (3 इंच) बारिश दर्ज की गई।

  • नरसिंहपुर: 2.6 इंच, सागर: डेढ़ इंच, नौगांव: सवा इंच।

  • मंडला-दमोह: 1 इंच, दतिया-श्योपुर: पौन इंच, बालाघाट-रीवा: आधा इंच।

भोपाल, बैतूल, गुना, सतना, सीधी, सीहोर, देवास, शाजापुर, खजुराहो सहित कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार रात तक जारी रहा।

बारिश की वजह: तीन सिस्टम सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार—

  1. मानसून ट्रफ बीकानेर से दतिया, सीधी होते हुए कोलकाता की ओर जा रही है।

  2. एक अन्य ट्रफ प्रदेश के ऊपर सक्रिय है।

  3. साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एमपी के भीतर बना हुआ है।

इन तीन सिस्टमों की संयुक्त सक्रियता के चलते बारिश का दायरा व्यापक हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/flood-crisis-in-mp-deepens-next-4-days-of-heavy/article-26544

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.