इंदौर के पब में डीजे पर हिंदू मंत्र बजने से बवाल: हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Indore, MP

On

शहर के एक पब में शुक्रवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब डीजे पर हिंदू धार्मिक मंत्रों को मिक्स कर गानों के रूप में बजाया गया। इससे नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

डीजे शो के दौरान शिव तांडव और रामधुन पर आपत्ति

घटना लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉर्पोरेट पार्क के MARQ पब की है, जहां डीजे कलाकार MA Faiza का शो आयोजित किया गया था। आरोप है कि शो के दौरान शिव तांडव स्तोत्र और रामधुन जैसे धार्मिक मंत्रों को डीजे बीट्स में चलाया गया, जिसे लेकर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया

हिंदू संगठनों का कहना है कि इसी डीजे द्वारा पूर्व में भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद पब संचालकों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। बावजूद इसके, फिर से वही डीजे बुलाया गया और धार्मिक मंत्रों को नृत्य संगीत में प्रस्तुत किया गया।

नारेबाजी और मारपीट, बोतल फेंकने का आरोप

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पब के बाहर जमकर नारेबाजी की और शो बंद कराने की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि शो बंद कराने के दौरान पब में मौजूद बाउंसरों ने उन पर बोतलें फेंकी, जिससे एक कार्यकर्ता को चोट भी आई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में पब के बाहर मारपीट की भी बात सामने आई है, हालांकि संगठन ने कहा कि वह अन्य लोगों के बीच का विवाद था, उनका उससे कोई लेना-देना नहीं।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना पर लसूडिया टीआई तारेश सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई बड़ी तोड़फोड़ या गंभीर हिंसा नहीं हुई है। हालांकि, यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर उठे सवाल

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि धार्मिक प्रतीकों और मंत्रों का सार्वजनिक मनोरंजन के रूप में उपयोग कहां तक उचित है। हिंदू संगठनों का कहना है कि ऐसे आयोजनों पर निगरानी और नियंत्रण आवश्यक है, जिससे समाज में धार्मिक सौहार्द बना रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

इंदौर के पब में डीजे पर हिंदू मंत्र बजने से बवाल: हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Indore, MP

डीजे शो के दौरान शिव तांडव और रामधुन पर आपत्ति

घटना लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉर्पोरेट पार्क के MARQ पब की है, जहां डीजे कलाकार MA Faiza का शो आयोजित किया गया था। आरोप है कि शो के दौरान शिव तांडव स्तोत्र और रामधुन जैसे धार्मिक मंत्रों को डीजे बीट्स में चलाया गया, जिसे लेकर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया

हिंदू संगठनों का कहना है कि इसी डीजे द्वारा पूर्व में भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद पब संचालकों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। बावजूद इसके, फिर से वही डीजे बुलाया गया और धार्मिक मंत्रों को नृत्य संगीत में प्रस्तुत किया गया।

नारेबाजी और मारपीट, बोतल फेंकने का आरोप

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पब के बाहर जमकर नारेबाजी की और शो बंद कराने की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि शो बंद कराने के दौरान पब में मौजूद बाउंसरों ने उन पर बोतलें फेंकी, जिससे एक कार्यकर्ता को चोट भी आई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में पब के बाहर मारपीट की भी बात सामने आई है, हालांकि संगठन ने कहा कि वह अन्य लोगों के बीच का विवाद था, उनका उससे कोई लेना-देना नहीं।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना पर लसूडिया टीआई तारेश सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई बड़ी तोड़फोड़ या गंभीर हिंसा नहीं हुई है। हालांकि, यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ पर उठे सवाल

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि धार्मिक प्रतीकों और मंत्रों का सार्वजनिक मनोरंजन के रूप में उपयोग कहां तक उचित है। हिंदू संगठनों का कहना है कि ऐसे आयोजनों पर निगरानी और नियंत्रण आवश्यक है, जिससे समाज में धार्मिक सौहार्द बना रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hindu-organizations-created-a-ruckus-due-to-the-hindu-mantra/article-23474

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.