शिवपुरी में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को उम्रकैद: चरित्र पर शक ने ली जान, अदालत ने सुनाई सजा

Shivpuri, MP

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 फैसले में आरोपी पर 1,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह निर्णय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, शिवपुरी की अदालत ने सुनाया।

घटना 11 अप्रैल 2023 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपुरा गांव में हुई थी। आरोपी छोटू उर्फ धर्मसिंह (27 वर्ष) ने अपनी पत्नी कलावती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के समय दोनों पति-पत्नी मकान की छत पर सो रहे थे।

पत्नी की चीख सुन पिता और भाई पहुंचे

रात करीब 3 बजे कलावती की चीखें सुनकर उसके पिता रमेश और भाई हीरा छत पर पहुंचे। कलावती ने मरने से पहले बताया कि उसके पति छोटू ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया और वह छत से कूदकर भाग गया। जब परिजन उसे नीचे लाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गंभीर आरोप, फिर गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना प्रभारी कुसुम गोयल मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अभियोजन पक्ष की सशक्त दलीलें

सरकारी पक्ष की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शिवकांत कुलश्रेष्ठ ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने मामले में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मजबूत तर्क पेश किए। अदालत ने सभी साक्ष्यों पर गौर करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शक ने फिर छीना एक जीवन

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंधविश्वास, संदेह और गुस्से का तात्कालिक निर्णय किस तरह जिंदगी बर्बाद कर देता है। एक महिला की जान गई और एक युवक पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे बिताएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को उम्रकैद: चरित्र पर शक ने ली जान, अदालत ने सुनाई सजा

Shivpuri, MP

 फैसले में आरोपी पर 1,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह निर्णय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, शिवपुरी की अदालत ने सुनाया।

घटना 11 अप्रैल 2023 को गोपालपुर थाना क्षेत्र के शिकारीपुरा गांव में हुई थी। आरोपी छोटू उर्फ धर्मसिंह (27 वर्ष) ने अपनी पत्नी कलावती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के समय दोनों पति-पत्नी मकान की छत पर सो रहे थे।

पत्नी की चीख सुन पिता और भाई पहुंचे

रात करीब 3 बजे कलावती की चीखें सुनकर उसके पिता रमेश और भाई हीरा छत पर पहुंचे। कलावती ने मरने से पहले बताया कि उसके पति छोटू ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया और वह छत से कूदकर भाग गया। जब परिजन उसे नीचे लाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गंभीर आरोप, फिर गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना प्रभारी कुसुम गोयल मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अभियोजन पक्ष की सशक्त दलीलें

सरकारी पक्ष की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शिवकांत कुलश्रेष्ठ ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने मामले में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मजबूत तर्क पेश किए। अदालत ने सभी साक्ष्यों पर गौर करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शक ने फिर छीना एक जीवन

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अंधविश्वास, संदेह और गुस्से का तात्कालिक निर्णय किस तरह जिंदगी बर्बाद कर देता है। एक महिला की जान गई और एक युवक पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे बिताएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/husband-who-murdered-wife-with-an-ax-in-shivpuri-suspected/article-29890

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.