छतरपुर में जीवित बेटी का पिंडदान: 10 दिन से लापता नाबालिग को मृत मान माता-पिता ने तोड़ा रिश्ता, हाईवे किनारे किया क्रियाकर्म

Chhatarpur, MP

जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अपनी नाबालिग बेटी के 10 दिन से लापता रहने से आहत माता-पिता ने उसे मृत मानते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका पिंडदान कर दिया।

सोमवार को यह दृश्य हाईवे किनारे देखने को मिला, जब राहगीरों की भीड़ माता-पिता के दुख को देख भावुक हो उठी।

पिता बोले- “अब वह हमारे लिए नहीं रही”

पिंडदान के दौरान लड़की के पिता ने सिर मुंडवाकर बेटी से नाता तोड़ने की घोषणा की। उनका कहना था, “अब वह हमारे लिए नहीं रही, समाज में हमें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। हमने पुलिस में रिपोर्ट भी की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।”

4 जुलाई से लापता है लड़की, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

परिवार के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की 4 जुलाई को सिलाई सेंटर जाने के लिए घर से निकली थी और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने गांव में ही चाट की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

“12 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिली बेटी की खबर”

परिवार का आरोप है कि पुलिस को कई बार जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से दुखी होकर परिजनों ने पिंडदान करने का फैसला लिया।

पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों को समझाकर थाने ले गई

घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद रोहित ने बताया कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज है और पुलिस टीमें तलाश में लगी हुई हैं। पिंडदान की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में जीवित बेटी का पिंडदान: 10 दिन से लापता नाबालिग को मृत मान माता-पिता ने तोड़ा रिश्ता, हाईवे किनारे किया क्रियाकर्म

Chhatarpur, MP

सोमवार को यह दृश्य हाईवे किनारे देखने को मिला, जब राहगीरों की भीड़ माता-पिता के दुख को देख भावुक हो उठी।

पिता बोले- “अब वह हमारे लिए नहीं रही”

पिंडदान के दौरान लड़की के पिता ने सिर मुंडवाकर बेटी से नाता तोड़ने की घोषणा की। उनका कहना था, “अब वह हमारे लिए नहीं रही, समाज में हमें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। हमने पुलिस में रिपोर्ट भी की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।”

4 जुलाई से लापता है लड़की, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

परिवार के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की 4 जुलाई को सिलाई सेंटर जाने के लिए घर से निकली थी और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने गांव में ही चाट की दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

“12 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिली बेटी की खबर”

परिवार का आरोप है कि पुलिस को कई बार जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से दुखी होकर परिजनों ने पिंडदान करने का फैसला लिया।

पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों को समझाकर थाने ले गई

घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई प्रमोद रोहित ने बताया कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज है और पुलिस टीमें तलाश में लगी हुई हैं। पिंडदान की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-chhatarpur-a-living-daughters-pindadan-missing-for-10-days/article-27656

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.