दमोह में शिक्षक को जिंदा जलाकर लूटपाट और हत्या, चार लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

Damoh, MP

On

मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षक के साथ सड़क पर लूटपाट के बाद बदमाशों ने उसे जिंदा जला दिया।

इस भयावह घटना में शिक्षक से करीब चार लाख रुपए नकद लूटे गए, और बदमाश लूट की रकम लेकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में डर और आक्रोश फैल गया है।

पेट्रोल डालकर किया जिंदा जलाने का कुकर्म

यह दर्दनाक घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई। मृतक शिक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी हटा से अपने पैतृक गांव सुनवाहा जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक पंचर हो गई थी, जिसे वे चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी थैली से लगभग चार लाख रुपए नकद लूट लिए। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल डालकर राजेश त्रिपाठी को जिंदा जला दिया।

परिजन पहुंचे तो कराहते मिले शिक्षक

शिक्षक ने घटना के बाद परिजनों को फोन कर मदद के लिए सूचना दी। जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो उन्हें राजेश आग में जलते हुए मिले, जो पानी मांग रहे थे। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हत्या और लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि फिलहाल बदमाश फरार हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

दमोह में शिक्षक को जिंदा जलाकर लूटपाट और हत्या, चार लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

Damoh, MP

इस भयावह घटना में शिक्षक से करीब चार लाख रुपए नकद लूटे गए, और बदमाश लूट की रकम लेकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में डर और आक्रोश फैल गया है।

पेट्रोल डालकर किया जिंदा जलाने का कुकर्म

यह दर्दनाक घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई। मृतक शिक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी हटा से अपने पैतृक गांव सुनवाहा जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक पंचर हो गई थी, जिसे वे चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी थैली से लगभग चार लाख रुपए नकद लूट लिए। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल डालकर राजेश त्रिपाठी को जिंदा जला दिया।

परिजन पहुंचे तो कराहते मिले शिक्षक

शिक्षक ने घटना के बाद परिजनों को फोन कर मदद के लिए सूचना दी। जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो उन्हें राजेश आग में जलते हुए मिले, जो पानी मांग रहे थे। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

हत्या और लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि फिलहाल बदमाश फरार हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-damoh-the-teacher-burnt-alive-and-robbed-and-murdered/article-21085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.