Video : रीवा में शिक्षा का अपमान! घोघर स्कूल में सड़ती किताबें, किताबों के बीच मिलीं कफ सिरप की शीशियां

Rewa, MP

जिले के घोघर स्कूल में बना पुस्तक स्टोर इन दिनों शिक्षा विभाग की लापरवाही का आईना बन गया है। स्टोर में रखी वे किताबें, जिन्हें पाठ्यपुस्तक निगम भोपाल द्वारा छात्रों में वितरण के लिए भेजा गया था, अब जर्जर भवन और बारिश के पानी की भेंट चढ़ चुकी हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि स्टोर में किताबों के बीच खाली कफ सिरप की शीशियाँ भी पाई गईं, जिससे शिक्षा के मंदिर की पवित्रता पर सवाल उठने लगे हैं।

शिक्षा का मंदिर या लापरवाही का केंद्र?
जब हमारी टीम घोघर स्कूल पहुंची तो देखा कि जिस स्थान को बच्चों में शिक्षा का प्रकाश फैलाने का केंद्र होना चाहिए, वह बदइंतज़ामी और उपेक्षा की मिसाल बन गया है। टपकती छत, गीली दीवारें और जमीन पर सड़ती किताबें – यह सब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

जिम्मेदार मौन, छात्र वंचित
जब इस संबंध में स्टोर प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सोनी को लिखित में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किताबें, जो छात्रों में समय रहते बांटी जानी थीं, वे स्टोर में ही खराब हो रही हैं। सवाल यह भी उठता है कि बची हुई किताबों को समय रहते वापस क्यों नहीं भेजा गया, ताकि दूसरे जरूरतमंद विद्यार्थियों को इनका लाभ मिल सके?

सिरप की शीशियों ने बढ़ाई चिंता
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टोर में किताबों के बीच नशीली कफ सिरप की खाली शीशियाँ मिलीं। यह न सिर्फ गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि स्कूल परिसर में नशे के प्रवेश की संभावना को भी जन्म देता है। गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा में नशे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था, ऐसे में शिक्षा संस्थानों में इस तरह के सुराग चिंताजनक हैं।

जब इस पूरे मामले पर कलेक्टर प्रतिभा पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “यह गंभीर मामला है। जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

घोघर स्कूल का यह मामला न सिर्फ प्रशासन की जवाबदेही तय करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत किस कदर अनदेखी और उपेक्षा की शिकार हो रही है। जरूरत है, समय रहते उचित कदम उठाने की – ताकि शिक्षा सच में जन-जन तक पहुंचे, न कि स्टोर में सड़ती रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

Video : रीवा में शिक्षा का अपमान! घोघर स्कूल में सड़ती किताबें, किताबों के बीच मिलीं कफ सिरप की शीशियां

Rewa, MP

जिले के घोघर स्कूल में बना पुस्तक स्टोर इन दिनों शिक्षा विभाग की लापरवाही का आईना बन गया है। स्टोर में रखी वे किताबें, जिन्हें पाठ्यपुस्तक निगम भोपाल द्वारा छात्रों में वितरण के लिए भेजा गया था, अब जर्जर भवन और बारिश के पानी की भेंट चढ़ चुकी हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि स्टोर में किताबों के बीच खाली कफ सिरप की शीशियाँ भी पाई गईं, जिससे शिक्षा के मंदिर की पवित्रता पर सवाल उठने लगे हैं।

शिक्षा का मंदिर या लापरवाही का केंद्र?
जब हमारी टीम घोघर स्कूल पहुंची तो देखा कि जिस स्थान को बच्चों में शिक्षा का प्रकाश फैलाने का केंद्र होना चाहिए, वह बदइंतज़ामी और उपेक्षा की मिसाल बन गया है। टपकती छत, गीली दीवारें और जमीन पर सड़ती किताबें – यह सब शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

जिम्मेदार मौन, छात्र वंचित
जब इस संबंध में स्टोर प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय की जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सोनी को लिखित में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किताबें, जो छात्रों में समय रहते बांटी जानी थीं, वे स्टोर में ही खराब हो रही हैं। सवाल यह भी उठता है कि बची हुई किताबों को समय रहते वापस क्यों नहीं भेजा गया, ताकि दूसरे जरूरतमंद विद्यार्थियों को इनका लाभ मिल सके?

सिरप की शीशियों ने बढ़ाई चिंता
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टोर में किताबों के बीच नशीली कफ सिरप की खाली शीशियाँ मिलीं। यह न सिर्फ गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि स्कूल परिसर में नशे के प्रवेश की संभावना को भी जन्म देता है। गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा में नशे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था, ऐसे में शिक्षा संस्थानों में इस तरह के सुराग चिंताजनक हैं।

जब इस पूरे मामले पर कलेक्टर प्रतिभा पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “यह गंभीर मामला है। जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”

घोघर स्कूल का यह मामला न सिर्फ प्रशासन की जवाबदेही तय करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत किस कदर अनदेखी और उपेक्षा की शिकार हो रही है। जरूरत है, समय रहते उचित कदम उठाने की – ताकि शिक्षा सच में जन-जन तक पहुंचे, न कि स्टोर में सड़ती रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/insult-to-education-in-rewa-ghoghar-school-found-cuff-syrup/article-25843

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.