जनजातीय संग्रहालय में सुरों का अंतरराष्ट्रीय संगम, विश्व संगीत दिवस पर डेविड वाल्टर्स और डॉ. रीता देव की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ

Bhopal, MP

संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह बात शनिवार शाम भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर एक बार फिर सिद्ध हुई। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘संगीत संध्या’ में फ्रांसीसी-कैरेबियाई संगीतकार डेविड वाल्टर्स और भारतीय शास्त्रीय गायिका डॉ. रीता देव की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डेविड वाल्टर्स की 'सोल ट्रॉपिकल' से सजी अंतरराष्ट्रीय धुनें

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध फ्रेंच-कैरेबियाई गायक डेविड वाल्टर्स ने अपने बैंड के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चर्चित एल्बम ‘सोल ट्रॉपिकल’ के गीतों — ‘ला वी अ बेल’, ‘जोडीया’, ‘डी यो’, ‘गिम्मे लव’, ‘नाइट इन माडिनिना’, ‘डोंट यू’ — को प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
वाल्टर्स की प्रस्तुति में कैरेबियाई लोक धुनें, इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और भारतीय सुरों का सुंदर संगम देखने को मिला। उनके साथ ड्रम्स पर एंडी लॉइक बेराल्ड काटेलो और की-बोर्ड पर जेवियर यान बेलिन ने शानदार संगत दी।

डॉ. रीता देव ने रागों में पिरोई वर्षा ऋतु की अनुभूति

कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति में डॉ. गिरिजा देवी की शिष्या डॉ. रीता देव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने राग मेघ मल्हार में बंदिश ‘जिया मोरा डर लागे...’ से शुरुआत की और फिर ‘गगन गरज चमकत दामिनी...’ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मानसून का संगीतात्मक स्पर्श दिया।

इसके बाद उन्होंने मिश्र तिलक कामोद में ठुमरी ‘अबकी सावन घर आजा...’ और कजरी ‘घिर घिर आई सावन की बदरिया...’ के साथ संध्या को संगीतमय समापन दिया।
गायन में तबले पर हितेंद्र दीक्षित, हारमोनियम पर रचना शर्मा, और तानपुरे पर आभा जैन एवं भारती सोनी ने उत्कृष्ट संगत दी।

 संस्कृति विभाग की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव, उप-संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलियांज फ्रांसिस की निदेशक इनग्रीड ल गार्गासोन, उप-निदेशक रीता गोहाडे, और अध्यक्ष अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जनजातीय संग्रहालय में सुरों का अंतरराष्ट्रीय संगम, विश्व संगीत दिवस पर डेविड वाल्टर्स और डॉ. रीता देव की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ

Bhopal, MP

डेविड वाल्टर्स की 'सोल ट्रॉपिकल' से सजी अंतरराष्ट्रीय धुनें

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध फ्रेंच-कैरेबियाई गायक डेविड वाल्टर्स ने अपने बैंड के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चर्चित एल्बम ‘सोल ट्रॉपिकल’ के गीतों — ‘ला वी अ बेल’, ‘जोडीया’, ‘डी यो’, ‘गिम्मे लव’, ‘नाइट इन माडिनिना’, ‘डोंट यू’ — को प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
वाल्टर्स की प्रस्तुति में कैरेबियाई लोक धुनें, इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और भारतीय सुरों का सुंदर संगम देखने को मिला। उनके साथ ड्रम्स पर एंडी लॉइक बेराल्ड काटेलो और की-बोर्ड पर जेवियर यान बेलिन ने शानदार संगत दी।

डॉ. रीता देव ने रागों में पिरोई वर्षा ऋतु की अनुभूति

कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति में डॉ. गिरिजा देवी की शिष्या डॉ. रीता देव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने राग मेघ मल्हार में बंदिश ‘जिया मोरा डर लागे...’ से शुरुआत की और फिर ‘गगन गरज चमकत दामिनी...’ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मानसून का संगीतात्मक स्पर्श दिया।

इसके बाद उन्होंने मिश्र तिलक कामोद में ठुमरी ‘अबकी सावन घर आजा...’ और कजरी ‘घिर घिर आई सावन की बदरिया...’ के साथ संध्या को संगीतमय समापन दिया।
गायन में तबले पर हितेंद्र दीक्षित, हारमोनियम पर रचना शर्मा, और तानपुरे पर आभा जैन एवं भारती सोनी ने उत्कृष्ट संगत दी।

 संस्कृति विभाग की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर संस्कृति संचालक एन.पी. नामदेव, उप-संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, संग्रहाध्यक्ष अशोक मिश्रा, आलियांज फ्रांसिस की निदेशक इनग्रीड ल गार्गासोन, उप-निदेशक रीता गोहाडे, और अध्यक्ष अखिलेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/international-sangam-of-the-tribal-museum-david-walters-and-dr/article-25086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.