MP BJP: 16 जून के बाद घोषित हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम, कई दावेदार रेस में

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर बीते पांच महीनों से चल रहा सस्पेंस अब जल्द खत्म हो सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में आयोजित हो रहे विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीखों की घोषणा संभव है। इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह, जबकि समापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

फरवरी में होना था चुनाव, अब तक सस्पेंस कायम

प्रदेश संगठनात्मक ढांचे के तहत पार्टी ने जनवरी में नौ चरणों में मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी थीं। तब यह माना जा रहा था कि फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी सम्पन्न हो जाएगा। लेकिन इसके बाद से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, जिससे कार्यकर्ता वर्ग में संदेह और जिज्ञासा बनी हुई है।

वीडी शर्मा रेस में सबसे आगे, कई दिग्गजों के नाम भी चर्चा में

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम एक बार फिर से सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में कई चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही हेमंत खंडेलवाल (विधायक, बैतूल), नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृहमंत्री), सुमेर सिंह सोलंकी (राज्यसभा सांसद), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला सांसद) और लाल सिंह आर्य (अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेता) के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में हैं।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी नजर

भाजपा नेतृत्व इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहता है। सूत्रों की मानें तो अनुसूचित जाति वर्ग, आदिवासी क्षेत्र और पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिससे 2028 की रणनीति को भी मजबूती मिले।

कांग्रेस भी रख रही है नजर

प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व कौन संभालेगा, इस पर विपक्षी दल कांग्रेस की भी पैनी नजर बनी हुई है। कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि नए अध्यक्ष के नाम के आधार पर भाजपा की आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक दिशा तय होगी, जिससे आगामी स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों में असर पड़ सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By Nitin Trivedi

MP BJP: 16 जून के बाद घोषित हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम, कई दावेदार रेस में

Bhopal, MP

फरवरी में होना था चुनाव, अब तक सस्पेंस कायम

प्रदेश संगठनात्मक ढांचे के तहत पार्टी ने जनवरी में नौ चरणों में मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी थीं। तब यह माना जा रहा था कि फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी सम्पन्न हो जाएगा। लेकिन इसके बाद से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, जिससे कार्यकर्ता वर्ग में संदेह और जिज्ञासा बनी हुई है।

वीडी शर्मा रेस में सबसे आगे, कई दिग्गजों के नाम भी चर्चा में

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम एक बार फिर से सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में कई चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही हेमंत खंडेलवाल (विधायक, बैतूल), नरोत्तम मिश्रा (पूर्व गृहमंत्री), सुमेर सिंह सोलंकी (राज्यसभा सांसद), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला सांसद) और लाल सिंह आर्य (अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले वरिष्ठ नेता) के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में हैं।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी नजर

भाजपा नेतृत्व इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहता है। सूत्रों की मानें तो अनुसूचित जाति वर्ग, आदिवासी क्षेत्र और पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिससे 2028 की रणनीति को भी मजबूती मिले।

कांग्रेस भी रख रही है नजर

प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व कौन संभालेगा, इस पर विपक्षी दल कांग्रेस की भी पैनी नजर बनी हुई है। कांग्रेस के रणनीतिकार मानते हैं कि नए अध्यक्ष के नाम के आधार पर भाजपा की आगामी कार्ययोजना और संगठनात्मक दिशा तय होगी, जिससे आगामी स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों में असर पड़ सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-bjp-may-be-declared-after-june-16-state-president/article-23691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.