मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार का बदल गया नाम, मोहन यादव ने हटाकर जोड़ा ये नया शब्द

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का नाम सीएम डॉ मोहन यादव ने बदल दिया है.

मध्य प्रदेश में अब नायब तहसीलदारों को नए नाम से संबोधित किया जाएगा. इसका ऐलान रवींद्र भवन में आयोजित राजस्व विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया. दरअसल शुक्रवार को रवींद्र भवन में 362 नव चयनित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए बुलाया गया था. जिसमें कृषि विभाग के 256 अधिकारी, पशुपालन विभाग के 70 चिकित्सा और राजस्व विभाग के 36 नायब तहसीलदार शामिल थे. इस दौरान डॉ मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का नाम बदलकर नया नाम देने का ऐलान किया.

'नायब नहीं अब से आप होंगे नायाब'

राजधानी के रवींद्र भवन सभागार में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "अब से आप नायब नहीं 'नायाब' होंगे. आपको सभी को बहुत-बहुत बधाई. नायब तहसीलदार केवल नायब नहीं, बल्कि नायाब बनें. आप लोग प्रदेश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते रहें और जनता के विश्वास को भी बनाए रखें. इसलिए अब जिन लोगों को नियुक्ति मिल रही है वह अपने काम से नई इबारत लिखेंगे." बता दें कि राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार मुख्य तहसीलदार के नीचे काम करते हैं, लेकिन अब इन्हें नायाब तहसीलदार के नाम से बुलाया जाएगा.

    'बदलाव एक नई सोच और नई पहचान का संकेत'

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "यह नाम परिवर्तन न केवल एक औपचारिक बदलाव है बल्कि अधिकारियों के काम करने के तरीके और उनके प्रति जनता की उम्मीदों को भी नया आयाम देगा. जो लोग आज इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हो रहे हैं उन्हें अपने कार्यों से नई इबारत लिखनी होगी." सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि "अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को सेवा भावना और ईमानदारी से निभाएं यह बदलाव एक नई सोच और नई पहचान का संकेत है. जो प्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा."

    ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का भी बदला नाम

    बता दें कि नायब तहसीलदार के साथ ही मध्य प्रदेश में अब ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी के नाम में भी बदलाव किया गया है. प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया कि "प्रदेश में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषि विस्तार अधिकारी के नाम से जाना जाएगा." उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हमेशा किसानों और युवाओं की खुशहाली के लिए काम करते हैं. इसलिए कृषि क्षेत्र में भी हम अच्छा काम कर रहे हैं.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार का बदल गया नाम, मोहन यादव ने हटाकर जोड़ा ये नया शब्द

    BHOPAL, MP

    मध्य प्रदेश में अब नायब तहसीलदारों को नए नाम से संबोधित किया जाएगा. इसका ऐलान रवींद्र भवन में आयोजित राजस्व विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया. दरअसल शुक्रवार को रवींद्र भवन में 362 नव चयनित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए बुलाया गया था. जिसमें कृषि विभाग के 256 अधिकारी, पशुपालन विभाग के 70 चिकित्सा और राजस्व विभाग के 36 नायब तहसीलदार शामिल थे. इस दौरान डॉ मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का नाम बदलकर नया नाम देने का ऐलान किया.

    'नायब नहीं अब से आप होंगे नायाब'

    राजधानी के रवींद्र भवन सभागार में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "अब से आप नायब नहीं 'नायाब' होंगे. आपको सभी को बहुत-बहुत बधाई. नायब तहसीलदार केवल नायब नहीं, बल्कि नायाब बनें. आप लोग प्रदेश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते रहें और जनता के विश्वास को भी बनाए रखें. इसलिए अब जिन लोगों को नियुक्ति मिल रही है वह अपने काम से नई इबारत लिखेंगे." बता दें कि राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार मुख्य तहसीलदार के नीचे काम करते हैं, लेकिन अब इन्हें नायाब तहसीलदार के नाम से बुलाया जाएगा.

      'बदलाव एक नई सोच और नई पहचान का संकेत'

      मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "यह नाम परिवर्तन न केवल एक औपचारिक बदलाव है बल्कि अधिकारियों के काम करने के तरीके और उनके प्रति जनता की उम्मीदों को भी नया आयाम देगा. जो लोग आज इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त हो रहे हैं उन्हें अपने कार्यों से नई इबारत लिखनी होगी." सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि "अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को सेवा भावना और ईमानदारी से निभाएं यह बदलाव एक नई सोच और नई पहचान का संकेत है. जो प्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा."

      ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का भी बदला नाम

      बता दें कि नायब तहसीलदार के साथ ही मध्य प्रदेश में अब ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी के नाम में भी बदलाव किया गया है. प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया कि "प्रदेश में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कृषि विस्तार अधिकारी के नाम से जाना जाएगा." उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हमेशा किसानों और युवाओं की खुशहाली के लिए काम करते हैं. इसलिए कृषि क्षेत्र में भी हम अच्छा काम कर रहे हैं.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/name-of-naib-tehsildar-changed-in-madhya-pradesh-mohan-yadav/article-7523

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.