इंदौर में 'क्विक साफ' ऐप से ऑन-डिमांड कचरा कलेक्शन की सुविधा, 5 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Indore, MP

स्वच्छता में लगातार देशभर में अग्रणी रहने वाला इंदौर अब सफाई व्यवस्था को डिजिटल रूप देने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।

 नगर निगम द्वारा विकसित नया मोबाइल एप्लिकेशन ‘क्विक साफ’ जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल से ही ऑन-डिमांड कचरा गाड़ी मंगा सकेंगे। इस ऐप को 5 अगस्त को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

यह ऐप न केवल अतिरिक्त कचरे के निपटान में मददगार होगा, बल्कि बड़े आयोजनों, संस्थानों और विशेष क्षेत्रों की सफाई के लिए भी उपयोगी साबित होगा। एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

फूड डिलीवरी जैसा अनुभव, अब कचरा भी मंगवाएं गाड़ी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि ‘क्विक साफ’ ऐप उसी तरह काम करेगा जैसे कोई फूड डिलीवरी ऐप—आप सफाई या कचरा पिकअप की सर्विस चुनिए, ऑर्डर बुक कीजिए और तय समय पर गाड़ी आपके घर या संस्थान पहुंच जाएगी। ऐप पर दो मुख्य विकल्प होंगे — ‘क्लीनिंग’ और ‘पिकअप’।

क्लीनिंग विकल्प के अंतर्गत इवेंट क्लीनअप, इंडस्ट्रियल, मार्केट एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट आदि क्षेत्रों की सफाई के विकल्प मिलेंगे, जबकि पिकअप विकल्प में आप पुराने जूते, कपड़े, फर्नीचर, ईंट-पत्थर, लोहा जैसे कई तरह के वेस्ट का चयन कर सकेंगे।

ऐप में क्या-क्या मिलेगा

  • OTP के जरिए लॉगिन की सुविधा

  • कचरे का प्रकार चुनने के विकल्प (फर्नीचर, कपड़े, ई-वेस्ट, मिक्स्ड वेस्ट)

  • तस्वीर अपलोड करने की सुविधा

  • वजन और मात्रा दर्ज करने का विकल्प

  • गाड़ी का प्रकार, तारीख और समय चुनने की सुविधा

  • ऑनलाइन पेमेंट विकल्प

बुकिंग पूरी होते ही चयनित तारीख और समय पर नगर निगम की टीम कचरा लेने आपके द्वार पर पहुंचेगी।

स्वच्छता में नवाचार की ओर इंदौर

महापौर भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम पहले ही गीले कचरे से बायो-CNG, सूखे कचरे की रीसाइक्लिंग और हरे कचरे से बायो प्लेट निर्माण जैसे नवाचार कर चुका है। अब ऑन-डिमांड कलेक्शन सिस्टम से यह सफाई व्यवस्था को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

शुल्क तय होना बाकी

हालांकि इस सेवा के लिए शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इसकी दरें अभी तय नहीं हुई हैं। प्रस्ताव नगर निगम की एमआईसी बैठक में भेजा गया है, जिसके अनुमोदन के बाद दरों की घोषणा की जाएगी।

लॉन्चिंग की तैयारी

5 अगस्त को नगर निगम परिषद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुमति मिलने पर इस ऐप को उसी दिन लॉन्च किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में 'क्विक साफ' ऐप से ऑन-डिमांड कचरा कलेक्शन की सुविधा, 5 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Indore, MP

 नगर निगम द्वारा विकसित नया मोबाइल एप्लिकेशन ‘क्विक साफ’ जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल से ही ऑन-डिमांड कचरा गाड़ी मंगा सकेंगे। इस ऐप को 5 अगस्त को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

यह ऐप न केवल अतिरिक्त कचरे के निपटान में मददगार होगा, बल्कि बड़े आयोजनों, संस्थानों और विशेष क्षेत्रों की सफाई के लिए भी उपयोगी साबित होगा। एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

फूड डिलीवरी जैसा अनुभव, अब कचरा भी मंगवाएं गाड़ी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि ‘क्विक साफ’ ऐप उसी तरह काम करेगा जैसे कोई फूड डिलीवरी ऐप—आप सफाई या कचरा पिकअप की सर्विस चुनिए, ऑर्डर बुक कीजिए और तय समय पर गाड़ी आपके घर या संस्थान पहुंच जाएगी। ऐप पर दो मुख्य विकल्प होंगे — ‘क्लीनिंग’ और ‘पिकअप’।

क्लीनिंग विकल्प के अंतर्गत इवेंट क्लीनअप, इंडस्ट्रियल, मार्केट एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट आदि क्षेत्रों की सफाई के विकल्प मिलेंगे, जबकि पिकअप विकल्प में आप पुराने जूते, कपड़े, फर्नीचर, ईंट-पत्थर, लोहा जैसे कई तरह के वेस्ट का चयन कर सकेंगे।

ऐप में क्या-क्या मिलेगा

  • OTP के जरिए लॉगिन की सुविधा

  • कचरे का प्रकार चुनने के विकल्प (फर्नीचर, कपड़े, ई-वेस्ट, मिक्स्ड वेस्ट)

  • तस्वीर अपलोड करने की सुविधा

  • वजन और मात्रा दर्ज करने का विकल्प

  • गाड़ी का प्रकार, तारीख और समय चुनने की सुविधा

  • ऑनलाइन पेमेंट विकल्प

बुकिंग पूरी होते ही चयनित तारीख और समय पर नगर निगम की टीम कचरा लेने आपके द्वार पर पहुंचेगी।

स्वच्छता में नवाचार की ओर इंदौर

महापौर भार्गव ने बताया कि इंदौर नगर निगम पहले ही गीले कचरे से बायो-CNG, सूखे कचरे की रीसाइक्लिंग और हरे कचरे से बायो प्लेट निर्माण जैसे नवाचार कर चुका है। अब ऑन-डिमांड कलेक्शन सिस्टम से यह सफाई व्यवस्था को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

शुल्क तय होना बाकी

हालांकि इस सेवा के लिए शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इसकी दरें अभी तय नहीं हुई हैं। प्रस्ताव नगर निगम की एमआईसी बैठक में भेजा गया है, जिसके अनुमोदन के बाद दरों की घोषणा की जाएगी।

लॉन्चिंग की तैयारी

5 अगस्त को नगर निगम परिषद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुमति मिलने पर इस ऐप को उसी दिन लॉन्च किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/on-demand-waste-collection-facility-from-quick-clean-app-in-indore/article-29350

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.