फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से 2 लाख गायब, एक क्लिक में हो जाएंगे कंगाल

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक व्यक्ति को स्टेग्नोग्राफी के जरिए ठगा गया है.

साइबर ठग आम लोगों और यहां तक की पुलिस से भी एक कदम आगे चल रहे हैं. जबतक ठगी के पुराने तरीकों को लोग समझ पाते हैं, नए तरीकों से साइबर ठगी शुरू हो जाती है. वॉट्सएप फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले अभी थमे नहीं है कि जबलपुर से साइबर ठगी का नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रदीप जैन नाम के एक शख्स से जैसे ही अपने मोबाइल पर आया फोटो डाउनलोड किया, उनके खाते से 2 लाख 11 हजार रु गायब हो गए.

स्टेग्नोग्राफी का शिकार हुए प्रदीप

इस तरह की साइबर ठगी में स्टेग्नोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें किसी फाइल के अंदर कोई अन्य फाइल, एप्लीकेशन, कोडिंग आदि होती है और उसे खोलते ही आपकी जानकारी या मोबाइल हैक हो जाता है. प्रदीप जैन के पास भी एक स्टेग्नोग्राफी की गई फोटो आई थी. उन्होंने उत्सुकतावश फोटो को डाउनलोड किया और मोबाइल हैक हो गया. इसके तुरंत बाद उनके अकाउंट से 2 लाख 11 हजार रु निकाल लिए गए.

steganography fraud jabalpur
पीड़ित के मोबाइल पर आया था ये फोटो 

ठगों ने इस तरह फंसाया जाल में

जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप कुमार जैन के मोबाइल पर सुबह 8 बजे एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा, '' हमने आपको एक फोटो भेजी है. इस फोटो को देखकर जरा बताइए क्या आप इन्हें पहचानते हैं? प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि जो फोन आया था वह एक अनजान नंबर से आया था. उन्हें सामान्य तौर पर होने वाले फ्रॉड की जानकारी थी लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक फोटो के जरिए उनके साथ इतनी बड़ ठगी हो जाएगी.

cyber cell jabalpur news
साइब सेल जबलपुर 
 
फोटो डाउनलोड करते ही शुरू हुआ खेल

पहले तो प्रदीप ने फोटो डाउनलोड नहीं किया और मंदिर चले गए, लेकिन दोपहर में एक बार फिर उनके पास फोन आया. फोन करने वाले ने फिर कह, '' हमने आपको जो फोटो भेजी थी आपने उसके बारे में बताया नहीं? इसके बाद प्रदीप सोच में पड़ गए और उत्सुकता में आकर फोटो डाउनलोड कर ली. फोटो डाउनलोड करते ही उनके कैनरा बैंक अकाउंट में ₹1 क्रेडिट हुआ. कुछ ही देर बाद उनके उसे अकाउंट से एक बार में एक लाख और एक बार में 1 लाख 11 हजार रु डेबिट होने का मैसेज आ गया.

साइबर सेल में की शिकायत, हैदराबाद से निकला पैसा

प्रदीप जैन ने तुरंत इस बात की शिकायत जबलपुर के कोतवाली थाने में की. कोतवाली पुलिस ने उन्हें साइबर सेल भेजा, जहां उन्होंने मोबाइल पर आई फोटो के बारे में बताया. साइबर पुलिस ने उन्हें बताया था कि उनका पैसा हैदराबाद के कैनरा बैंक से एटीएम के जरिए निकाला गया है. उनका पैसा IVIVF नाम के एक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है. पुलिस बैंक अकाउंट के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

बिना ओटीपी के हो गया फ्रॉड

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सोनाली मिश्रा ने कहा, '' सामान्य तौर पर पहले मोबाइल को हैक करने के लिए एक ओटीपी भेजा जाता था और ओटीपी देने मिलते ही मोबाइल हैकर्स के कंट्रोल में चला जाता था. इससे फ्रॉड किया था लेकिन यह मामला नया है. इसमें ओटीपी नहीं मांगा गया बल्कि केवल फोटो डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

स्टेग्नोग्राफी के जरिए हो रहे फ्रॉड

एडिशनल एसपी सोनाली मिश्रा ने कहा, '' यह स्टेग्नोग्राफी तकनीक है, जिसके जरिए यह फ्रॉड किया जा रहा है. इसमें पूरा मोबाइल हैक कर लिया जाता है और ओटीपी भी हैकर के पास पहुंचता है. इसके बाद वह नेट बैंकिंग के जरिए दूर बैठकर ही आपका अकाउंट खाली कर देता है. प्रदीप के साथ जो धोखा हुआ उसमें उन्हें एक फोटो डाउनलोड करने के लिए कहा गया था. दरअसल, ये फोटो की आड़ में एक ऐप था. इसलिए साइबर जानकारों का कहना है कि फोटो की साइज छोटी होती है और यदि फोटो जरूरत से ज्यादा बड़ी साइज की नजर आती है तो उसे डाउनलोड ना करें. वह फोटो नहीं बल्कि फ्रॉड करने का ऐप हो सकता है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

फोटो डाउनलोड करते ही अकाउंट से 2 लाख गायब, एक क्लिक में हो जाएंगे कंगाल

JABALPUR, MP

साइबर ठग आम लोगों और यहां तक की पुलिस से भी एक कदम आगे चल रहे हैं. जबतक ठगी के पुराने तरीकों को लोग समझ पाते हैं, नए तरीकों से साइबर ठगी शुरू हो जाती है. वॉट्सएप फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के मामले अभी थमे नहीं है कि जबलपुर से साइबर ठगी का नया और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रदीप जैन नाम के एक शख्स से जैसे ही अपने मोबाइल पर आया फोटो डाउनलोड किया, उनके खाते से 2 लाख 11 हजार रु गायब हो गए.

स्टेग्नोग्राफी का शिकार हुए प्रदीप

इस तरह की साइबर ठगी में स्टेग्नोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें किसी फाइल के अंदर कोई अन्य फाइल, एप्लीकेशन, कोडिंग आदि होती है और उसे खोलते ही आपकी जानकारी या मोबाइल हैक हो जाता है. प्रदीप जैन के पास भी एक स्टेग्नोग्राफी की गई फोटो आई थी. उन्होंने उत्सुकतावश फोटो को डाउनलोड किया और मोबाइल हैक हो गया. इसके तुरंत बाद उनके अकाउंट से 2 लाख 11 हजार रु निकाल लिए गए.

steganography fraud jabalpur
पीड़ित के मोबाइल पर आया था ये फोटो 

ठगों ने इस तरह फंसाया जाल में

जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप कुमार जैन के मोबाइल पर सुबह 8 बजे एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा, '' हमने आपको एक फोटो भेजी है. इस फोटो को देखकर जरा बताइए क्या आप इन्हें पहचानते हैं? प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि जो फोन आया था वह एक अनजान नंबर से आया था. उन्हें सामान्य तौर पर होने वाले फ्रॉड की जानकारी थी लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक फोटो के जरिए उनके साथ इतनी बड़ ठगी हो जाएगी.

cyber cell jabalpur news
साइब सेल जबलपुर 
 
फोटो डाउनलोड करते ही शुरू हुआ खेल

पहले तो प्रदीप ने फोटो डाउनलोड नहीं किया और मंदिर चले गए, लेकिन दोपहर में एक बार फिर उनके पास फोन आया. फोन करने वाले ने फिर कह, '' हमने आपको जो फोटो भेजी थी आपने उसके बारे में बताया नहीं? इसके बाद प्रदीप सोच में पड़ गए और उत्सुकता में आकर फोटो डाउनलोड कर ली. फोटो डाउनलोड करते ही उनके कैनरा बैंक अकाउंट में ₹1 क्रेडिट हुआ. कुछ ही देर बाद उनके उसे अकाउंट से एक बार में एक लाख और एक बार में 1 लाख 11 हजार रु डेबिट होने का मैसेज आ गया.

साइबर सेल में की शिकायत, हैदराबाद से निकला पैसा

प्रदीप जैन ने तुरंत इस बात की शिकायत जबलपुर के कोतवाली थाने में की. कोतवाली पुलिस ने उन्हें साइबर सेल भेजा, जहां उन्होंने मोबाइल पर आई फोटो के बारे में बताया. साइबर पुलिस ने उन्हें बताया था कि उनका पैसा हैदराबाद के कैनरा बैंक से एटीएम के जरिए निकाला गया है. उनका पैसा IVIVF नाम के एक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है. पुलिस बैंक अकाउंट के जरिए आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

बिना ओटीपी के हो गया फ्रॉड

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सोनाली मिश्रा ने कहा, '' सामान्य तौर पर पहले मोबाइल को हैक करने के लिए एक ओटीपी भेजा जाता था और ओटीपी देने मिलते ही मोबाइल हैकर्स के कंट्रोल में चला जाता था. इससे फ्रॉड किया था लेकिन यह मामला नया है. इसमें ओटीपी नहीं मांगा गया बल्कि केवल फोटो डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

स्टेग्नोग्राफी के जरिए हो रहे फ्रॉड

एडिशनल एसपी सोनाली मिश्रा ने कहा, '' यह स्टेग्नोग्राफी तकनीक है, जिसके जरिए यह फ्रॉड किया जा रहा है. इसमें पूरा मोबाइल हैक कर लिया जाता है और ओटीपी भी हैकर के पास पहुंचता है. इसके बाद वह नेट बैंकिंग के जरिए दूर बैठकर ही आपका अकाउंट खाली कर देता है. प्रदीप के साथ जो धोखा हुआ उसमें उन्हें एक फोटो डाउनलोड करने के लिए कहा गया था. दरअसल, ये फोटो की आड़ में एक ऐप था. इसलिए साइबर जानकारों का कहना है कि फोटो की साइज छोटी होती है और यदि फोटो जरूरत से ज्यादा बड़ी साइज की नजर आती है तो उसे डाउनलोड ना करें. वह फोटो नहीं बल्कि फ्रॉड करने का ऐप हो सकता है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/pauper-will-be-pauper-in-one-click-from-the-account/article-16671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.