रतलाम में मंत्री विजय शाह के खिलाफ लगे पोस्टर, सैलाना विधायक ने किया समर्थन

Ratlam, MP

On

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के एक बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के बाद विरोध में रतलाम शहर में जगह-जगह उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों में उन्हें "देशद्रोही" और "गद्दार" जैसे शब्दों से संबोधित किया गया है। साथ ही पोस्टर पर उल्टे कमल का चिन्ह और मंत्री की तस्वीर लगाकर "वतन के भाजपाई गद्दार" लिखा गया है।

पोस्टरों पर गौरव पोरवाल डेलनपुर का नाम छपा है, जो वर्तमान में शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर से लेकर रात तक पोस्टर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए, जिन्हें बाद में प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटवा दिया।

विजय शाह को आदिवासी होने के कारण निशाना बनाए जाने का आरोप

इस पूरे विवाद में सैलाना से कांग्रेस विधायक कमलेश्वर डोडियार मंत्री शाह के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, "मुश्किल से किसी आदिवासी को मंत्री बनने का मौका मिलता है। विजय शाह एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें केवल आदिवासी होने के कारण टारगेट किया जा रहा है।" विधायक के इस बयान के बाद भी विवाद थमा नहीं है, बल्कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

विधायक के समर्थन पर लोगों का आक्रोश

डोडियार के पोस्ट के बाद कई यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूज़र ने लिखा, "मंत्री चाहे किसी भी जाति या समाज से हो, देश की बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी को समर्थन देना गलत है।" वहीं एक अन्य ने सवाल उठाया कि "जब आदिवासी समाज के साथ अत्याचार होता है, तब मंत्री कहां होते हैं?"

प्रशासन सख्त, पोस्टर हटाने की कार्यवाही जारी

प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आपत्तिजनक पोस्टरों को हटाया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि जेल में बंद गौरव पोरवाल के नाम से ये पोस्टर कैसे लगाए गए और इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

रतलाम में मंत्री विजय शाह के खिलाफ लगे पोस्टर, सैलाना विधायक ने किया समर्थन

Ratlam, MP

इन पोस्टरों में उन्हें "देशद्रोही" और "गद्दार" जैसे शब्दों से संबोधित किया गया है। साथ ही पोस्टर पर उल्टे कमल का चिन्ह और मंत्री की तस्वीर लगाकर "वतन के भाजपाई गद्दार" लिखा गया है।

पोस्टरों पर गौरव पोरवाल डेलनपुर का नाम छपा है, जो वर्तमान में शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर से लेकर रात तक पोस्टर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए, जिन्हें बाद में प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटवा दिया।

विजय शाह को आदिवासी होने के कारण निशाना बनाए जाने का आरोप

इस पूरे विवाद में सैलाना से कांग्रेस विधायक कमलेश्वर डोडियार मंत्री शाह के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, "मुश्किल से किसी आदिवासी को मंत्री बनने का मौका मिलता है। विजय शाह एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें केवल आदिवासी होने के कारण टारगेट किया जा रहा है।" विधायक के इस बयान के बाद भी विवाद थमा नहीं है, बल्कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

विधायक के समर्थन पर लोगों का आक्रोश

डोडियार के पोस्ट के बाद कई यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूज़र ने लिखा, "मंत्री चाहे किसी भी जाति या समाज से हो, देश की बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी को समर्थन देना गलत है।" वहीं एक अन्य ने सवाल उठाया कि "जब आदिवासी समाज के साथ अत्याचार होता है, तब मंत्री कहां होते हैं?"

प्रशासन सख्त, पोस्टर हटाने की कार्यवाही जारी

प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आपत्तिजनक पोस्टरों को हटाया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि जेल में बंद गौरव पोरवाल के नाम से ये पोस्टर कैसे लगाए गए और इसके पीछे किसकी साजिश हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sailana-mla-supported-poster-against-minister-vijay-shah-in-ratlam/article-21089

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.