एनएच-30 पर स्कूली बच्चों का चक्काजाम, सड़क सुरक्षा की मांग तेज

Mandla, MP

मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलगंज में गुरुवार सुबह एक अनोखा विरोध देखने को मिला। स्कूल ड्रेस पहने छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (एनएच-30) पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

 प्रदर्शन का कारण था— इलाके में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे और प्रशासन की चुप्पी।

सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह आंदोलन दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शनकारी बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 ‘दुर्घटना क्षेत्र’ बना मंगलगंज-चिरईडोंगरी मार्ग

ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलगंज से चिरईडोंगरी के बीच का यह मार्ग अब दुर्घटना संभावित जोन बन चुका है। कुछ दिनों पहले एक युवती को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया और लोगों ने मिलकर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।

 CCTV और स्पीड ब्रेकर की मांग

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि हाईवे पर CCTV कैमरे लगाए जाएं और कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाता, आंदोलन जारी रहेगा।

 पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया जाम समाप्त

जैसे ही हाईवे जाम की सूचना प्रशासन को मिली, टिकरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा शीघ्र ही क्षेत्र में सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और दोपहर बाद यातायात सामान्य हुआ।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/school-children-jam-on-nh-30-demand-for-road-safety-intensifies/article-36645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.