शिवराज बोले- मानसिक विकृति के शिकार लोगों को जनता नहीं दिखती, सरकार हमने बनाई

Bhopal, MP

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृह क्षेत्र बुधनी के भैरूंदा गांव में आयोजित जनजातीय पंचायत में प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

 उन्होंने कहा कि कुछ लोग “मानसिक रूप से विकृत” हैं जिन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं देतीं, उनकी आंखों में सिर्फ शिवराज खटकता है

हाल ही में दिवाली से ठीक पहले आदिवासी परिवारों को ज़मीन खाली करने के नोटिस दिए जाने पर शिवराज ने प्रशासन की नीतियों को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “यह पागलपन है और भाजपा सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

दिवाली पर आदिवासियों को नोटिस, शिवराज ने जताया आक्रोश

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिवाली की तैयारी में लगे गरीब आदिवासी परिवारों के हाथ में खुशियों की जगह नोटिस थमा दिए गए। उन्होंने कहा, “वो ज़मीन उनकी ज़िंदगी का सहारा है, उनकी रोज़ी-रोटी का साधन है। जिस पर वे सालों से खेती कर रहे हैं, उसी पर अब बोवनी रोकने के आदेश दिए जा रहे हैं। बोवनी नहीं करेंगे तो जिएंगे कैसे?”

अफसरों को दी चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री ने नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “यह सरकार भाजपा की है — दिल्ली से लेकर भोपाल तक। मोदी जी देश के लिए भगवान का वरदान हैं और मोहन यादव हमारे मुख्यमंत्री हैं। जब हमारी सरकारें हैं, तो अन्याय कैसे होगा? हम यह नहीं होने देंगे।”

जनजातीय पंचायत में किसानों से संवाद

शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत में किसानों से बातचीत के दौरान 60 साल से खेती कर रहे बंशीलाल का उदाहरण देते हुए कहा, “धनतेरस के दिन नोटिस थमा दिए गए। सोचिए, अगर किसी की रोज़ी-रोटी छिन जाए तो उसका परिवार कैसे जिएगा?” उन्होंने कहा कि आदिवासियों की ज़मीन उनके बाप-दादाओं के समय से चली आ रही है और उसे छीनना घोर अन्याय है।

पुराने कब्जे पर डटे रहेंगे किसान

शिवराज ने कहा कि पंचायत में यह फैसला लिया गया कि नया कब्जा तो रोका जाएगा, लेकिन पुराने कब्जे को कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने साफ कहा, “हम ईमानदार लोग हैं, मेहनत से पेट पालते हैं। जो ज़मीन हमारी पीढ़ियों से है, उसी पर खेती करेंगे, वही हमारी रोज़ी-रोटी है।”

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shivraj-said-people-suffering-from-mental-disorders-are-not/article-36653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.