भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी बूंदाबांदी के संकेत

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश में एक ओर लू का प्रकोप लोगों को बेहाल कर रहा है, तो दूसरी ओर कई जिलों में आज से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। अरब सागर में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में भी इस बार बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जो आमतौर पर लू के लिए जाना जाता है।

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और आंधी चलने की भी संभावना है।

गर्म हवाओं का तांडव जारी

राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को इन इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो में सबसे अधिक 43.8 डिग्री, ग्वालियर और गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री और शिवपुरी टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

नौतपा में भी बारिश के आसार

परंपरागत रूप से नौतपा को भीषण गर्मी का काल माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान भी बारिश के आसार जताए हैं। यदि ऐसा होता है तो यह किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर होगी।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि जिन जिलों में लू का अलर्ट है, वहां दोपहर के समय धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुले में काम करने से बचें। वहीं बारिश संभावित इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी बूंदाबांदी के संकेत

Bhopal, MP

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और आंधी चलने की भी संभावना है।

गर्म हवाओं का तांडव जारी

राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बरकरार है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को इन इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो में सबसे अधिक 43.8 डिग्री, ग्वालियर और गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री और शिवपुरी टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

नौतपा में भी बारिश के आसार

परंपरागत रूप से नौतपा को भीषण गर्मी का काल माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान भी बारिश के आसार जताए हैं। यदि ऐसा होता है तो यह किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर होगी।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि जिन जिलों में लू का अलर्ट है, वहां दोपहर के समय धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुले में काम करने से बचें। वहीं बारिश संभावित इलाकों में बिजली गिरने की घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/signs-of-drizzle-in-rain-alert-in-madhya-pradesh-amidst/article-21411

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.