छतरपुर की बेटी नित्या ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Chhatarpur, MP

On

मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर गर्व से ऊंची हो उठी है। छतरपुर जिले की होनहार बेटी नित्या श्रीवास्तव ने एयर राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सफलता उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में अर्जित की।

नित्या ने अंडर-20 वर्ग में भाग लेते हुए 211 सटीक निशाने लगाकर देशभर के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा और प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया था, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, असम और नागालैंड जैसे राज्यों के खिलाड़ी शामिल थे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रीसीहोल स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था। नियमों के अनुसार, प्रतिभागियों को 20 मिनट में कम से कम 25 टारगेट पूरे करने होते हैं।

शनिवार को आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में देशभर के युवाओं ने भाग लिया, लेकिन छतरपुर की नित्या ने बेहतरीन फोकस और निशानेबाजी का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उनके इस प्रदर्शन ने सिर्फ छतरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।

परिवार और जिले में खुशी की लहर

नित्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उनके परिवार और जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 May 2025 By Nitin Trivedi

छतरपुर की बेटी नित्या ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Chhatarpur, MP

नित्या ने अंडर-20 वर्ग में भाग लेते हुए 211 सटीक निशाने लगाकर देशभर के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा और प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक निशानेबाजों ने भाग लिया था, जिनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, असम और नागालैंड जैसे राज्यों के खिलाड़ी शामिल थे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रीसीहोल स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था। नियमों के अनुसार, प्रतिभागियों को 20 मिनट में कम से कम 25 टारगेट पूरे करने होते हैं।

शनिवार को आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में देशभर के युवाओं ने भाग लिया, लेकिन छतरपुर की नित्या ने बेहतरीन फोकस और निशानेबाजी का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उनके इस प्रदर्शन ने सिर्फ छतरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।

परिवार और जिले में खुशी की लहर

नित्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उनके परिवार और जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhatarpurs-daughter-nitya-won-the-gold-medal-in-the-national/article-21419

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.