जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से मांगा जवाब, मंत्री विजय शाह और देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कठघरे में खड़ा करते हुए पांच गंभीर सवाल पूछे हैं।

ऐतिहासिक नगरी इंदौर से प्रेसवार्ता कर पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली, सेना के सम्मान, पुलिस की निष्पक्षता और पत्रकारों की सुरक्षा पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश की सेना और संविधान की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सेना के अपमान पर चुप्पी क्यों?

पटवारी ने सवाल उठाया कि कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए “आतंकवादी की बहन” जैसे अपमानजनक बयान और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को "प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक" कहे जाने के बाद भी सरकार ने अब तक कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की। पटवारी ने कहा कि हाईकोर्ट ने मंत्री के बयान को "गटरछाप" और सुप्रीम कोर्ट ने “शर्मनाक” बताया, इसके बावजूद सरकार की चुप्पी समझ से परे है।

न्यायपालिका की टिप्पणियों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अदालतों ने FIR में की गई लापरवाहियों और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर टिप्पणियाँ की हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से तो पारदर्शिता दिखाई दी और ही किसी स्तर पर जवाबदेही तय हुई।

मंत्रिमंडल पर नियंत्रण क्यों नहीं?

पटवारी ने सवाल किया कि बार-बार विवादित बयान देने वाले मंत्रियों पर सरकार नियंत्रण क्यों नहीं रख पा रही है। विजय शाह और देवड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयान सरकार की साख और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

पुलिस में सुधार कब?

पटवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों ने प्रदेश की पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं गृह विभाग संभाल रहे हैं, फिर भी पुलिस व्यवस्था में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने पूछा कि क्या अब राज्य को एक पूर्णकालिक और जवाबदेह गृहमंत्री की जरूरत है?

पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल

पत्रकारों पर हमलों को लेकर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने भिंड में पत्रकारों पर हुए हमले, भोपाल में की गई प्रशासनिक कार्रवाइयों और मुख्यमंत्री द्वारा माइक हटाने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से मांगा जवाब, मंत्री विजय शाह और देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग

Bhopal, MP

ऐतिहासिक नगरी इंदौर से प्रेसवार्ता कर पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली, सेना के सम्मान, पुलिस की निष्पक्षता और पत्रकारों की सुरक्षा पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश की सेना और संविधान की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सेना के अपमान पर चुप्पी क्यों?

पटवारी ने सवाल उठाया कि कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए “आतंकवादी की बहन” जैसे अपमानजनक बयान और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को "प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक" कहे जाने के बाद भी सरकार ने अब तक कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की। पटवारी ने कहा कि हाईकोर्ट ने मंत्री के बयान को "गटरछाप" और सुप्रीम कोर्ट ने “शर्मनाक” बताया, इसके बावजूद सरकार की चुप्पी समझ से परे है।

न्यायपालिका की टिप्पणियों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अदालतों ने FIR में की गई लापरवाहियों और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर टिप्पणियाँ की हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से तो पारदर्शिता दिखाई दी और ही किसी स्तर पर जवाबदेही तय हुई।

मंत्रिमंडल पर नियंत्रण क्यों नहीं?

पटवारी ने सवाल किया कि बार-बार विवादित बयान देने वाले मंत्रियों पर सरकार नियंत्रण क्यों नहीं रख पा रही है। विजय शाह और देवड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयान सरकार की साख और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

पुलिस में सुधार कब?

पटवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों ने प्रदेश की पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं गृह विभाग संभाल रहे हैं, फिर भी पुलिस व्यवस्था में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने पूछा कि क्या अब राज्य को एक पूर्णकालिक और जवाबदेह गृहमंत्री की जरूरत है?

पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल

पत्रकारों पर हमलों को लेकर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने भिंड में पत्रकारों पर हुए हमले, भोपाल में की गई प्रशासनिक कार्रवाइयों और मुख्यमंत्री द्वारा माइक हटाने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/human-rights-commissions-eye-on-minister-vijay-shah-notice-of/article-21207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.