भोपाल में गौ तस्करों का जुलूस निकाला: ‘गाय काटना पाप है’ के नारे लगवाए

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौ तस्करी के मामले में एक बार फिर सख्ती देखने को मिली है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने चार गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 'गाय काटना पाप है, पुलिस हमारे बाप है' जैसे नारे भी लगवाए।

खुले में की थी गौहत्या, सांप्रदायिक तनाव की आशंका

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने केवल गौवंश की चोरी की बल्कि एक धर्म विशेष को उकसाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर गौहत्या कर दी थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी के चलते पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

संगठित गिरोह की आशंका, पुलिस की जांच जारी

पुलिस को संदेह है कि गौकशी और गौमांस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधियों को जोड़े हुए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिहान (छोला मंदिर थाना क्षेत्र), अरबाज (निशातपुरा), आलमीन (जहांगीराबाद) और साहिल अब्बास (कोतवाली क्षेत्र) शामिल हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

पूरे मामले की जांच निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या नहीं।

प्रशासन की ओर से सख्त संदेश

पुलिस द्वारा खुले आम आरोपियों का जुलूस निकालना और नारे लगवाना, प्रशासन की ओर से एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि प्रदेश में गौहत्या या इससे संबंधित कोई भी अपराध अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर जहां आम जनता में संतोष है, वहीं कुछ वर्गों ने मानवाधिकार की दुहाई भी देना शुरू कर दिया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में गौ तस्करों का जुलूस निकाला: ‘गाय काटना पाप है’ के नारे लगवाए

Bhopal, MP

खुले में की थी गौहत्या, सांप्रदायिक तनाव की आशंका

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने केवल गौवंश की चोरी की बल्कि एक धर्म विशेष को उकसाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर गौहत्या कर दी थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसी के चलते पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

संगठित गिरोह की आशंका, पुलिस की जांच जारी

पुलिस को संदेह है कि गौकशी और गौमांस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधियों को जोड़े हुए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिहान (छोला मंदिर थाना क्षेत्र), अरबाज (निशातपुरा), आलमीन (जहांगीराबाद) और साहिल अब्बास (कोतवाली क्षेत्र) शामिल हैं।

निशातपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

पूरे मामले की जांच निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी या नहीं।

प्रशासन की ओर से सख्त संदेश

पुलिस द्वारा खुले आम आरोपियों का जुलूस निकालना और नारे लगवाना, प्रशासन की ओर से एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि प्रदेश में गौहत्या या इससे संबंधित कोई भी अपराध अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर जहां आम जनता में संतोष है, वहीं कुछ वर्गों ने मानवाधिकार की दुहाई भी देना शुरू कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gau-smugglers-took-out-a-procession-of-cow-bite-sin/article-21209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.