हिरासत में संदिग्ध मौत: मंदसौर में नारकोटिक्स कस्टडी में युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम में जहर की पुष्टि

Mandsaur, MP

नारकोटिक्स विभाग की हिरासत में एक युवक की रहस्यमय मौत ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में हलचल मचा दी है। महिपाल सिंह नामक युवक की मौत को लेकर आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि उसकी मृत्यु कोरोसिव ज़हर (Corrosive Poison) के सेवन से हुई।

परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पुलिस द्वारा की गई हिरासत में हत्या बताया है।

चाचा बोले- पुलिस ने दिया जहर, कस्टडी में कहां से आया ज़हर?

मृतक के चाचा झुझार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को नारकोटिक्स विंग ने महिपाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सुबह थाना प्रभारी राकेश चौधरी का फोन आया कि 450 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महिपाल पकड़ा गया है, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई है।

जब परिवार मंदसौर पहुंचा तो महिपाल की लाश उन्हें अस्पताल में मिली। झुझार सिंह ने सवाल उठाया — "अगर महिपाल पुलिस की हिरासत में था, तो ज़हरीला पदार्थ उसके पास आया कहां से? क्या उसे पुलिस ने जबरन कुछ पिलाया?"

शरीर के कई हिस्सों से बह रहा था खून

परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने शुरू में कहा कि महिपाल को निमोनिया है, लेकिन उसके मुंह, नाक, कान, आंख और यूरीन से खून निकल रहा था। परिजन पहले ही शक जता चुके थे कि यह कोई सामान्य बीमारी नहीं है, बल्कि किसी रासायनिक ज़हर का असर हो सकता है।

कोरोसिव ज़हर की पुष्टि, विसरा जांच बाकी

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोसिव ज़हर बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह ज़हर आमतौर पर एसिड की तरह होता है, जो शरीर के अंदर जाकर गंभीर घाव कर देता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए विसरा रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में

मामले में अब पुलिस की भूमिका भी शक के दायरे में आ गई है। परिजनों ने मांग की है कि नारकोटिक्स विभाग की पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला अब एक संवेदनशील मानवाधिकार मुद्दा बनता जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हिरासत में संदिग्ध मौत: मंदसौर में नारकोटिक्स कस्टडी में युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम में जहर की पुष्टि

Mandsaur, MP

परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पुलिस द्वारा की गई हिरासत में हत्या बताया है।

चाचा बोले- पुलिस ने दिया जहर, कस्टडी में कहां से आया ज़हर?

मृतक के चाचा झुझार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को नारकोटिक्स विंग ने महिपाल को गिरफ्तार किया था। अगले दिन सुबह थाना प्रभारी राकेश चौधरी का फोन आया कि 450 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महिपाल पकड़ा गया है, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई है।

जब परिवार मंदसौर पहुंचा तो महिपाल की लाश उन्हें अस्पताल में मिली। झुझार सिंह ने सवाल उठाया — "अगर महिपाल पुलिस की हिरासत में था, तो ज़हरीला पदार्थ उसके पास आया कहां से? क्या उसे पुलिस ने जबरन कुछ पिलाया?"

शरीर के कई हिस्सों से बह रहा था खून

परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने शुरू में कहा कि महिपाल को निमोनिया है, लेकिन उसके मुंह, नाक, कान, आंख और यूरीन से खून निकल रहा था। परिजन पहले ही शक जता चुके थे कि यह कोई सामान्य बीमारी नहीं है, बल्कि किसी रासायनिक ज़हर का असर हो सकता है।

कोरोसिव ज़हर की पुष्टि, विसरा जांच बाकी

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोसिव ज़हर बताया गया है। उन्होंने कहा कि यह ज़हर आमतौर पर एसिड की तरह होता है, जो शरीर के अंदर जाकर गंभीर घाव कर देता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए विसरा रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में

मामले में अब पुलिस की भूमिका भी शक के दायरे में आ गई है। परिजनों ने मांग की है कि नारकोटिक्स विभाग की पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला अब एक संवेदनशील मानवाधिकार मुद्दा बनता जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/suspicious-death-in-custody-a-youth-dies-in-narcotics-custody/article-29352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.