नाले में पड़ा मिला नवजात, नाल भी नहीं कटी थी: गांववालों ने 14 किमी दूर बाइक से अस्पताल पहुंचाया

Narsinghpur, MP

जिले के मुराछ गांव में रविवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गांव के एक नाले के पास कीचड़ में एक नवजात शिशु नग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी नाल तक नहीं कटी थी।

 समय रहते ग्रामीणों ने नवजात को बचाया और बाइक से 14 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

बच्चे के रोने की आवाज बनी जीवनदायिनी

गांव के प्रीतम चौधरी को सुबह नाले के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे पहुंचे, तो देखा कि एक नवजात शिशु कीचड़ में लिपटा पड़ा है। उन्होंने तत्काल गांव के नेपाल पटेल और उनकी पत्नी उमा बाई को जानकारी दी। उमा बाई ने बिना देर किए बच्चे को उठाया और प्राथमिक देखभाल की।

नाल कटी नहीं थी, प्रसव के तुरंत बाद छोड़ा गया

बच्चे की नाल अभी भी जुड़ी हुई थी, जिससे स्पष्ट होता है कि शिशु को जन्म के कुछ ही समय बाद वहां छोड़ दिया गया था। बच्चे के शरीर पर कीचड़ लगा था और वह बेहद ठंड में कांप रहा था।

एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, बाइक से तय की 14 KM की दूरी

गांव में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में उप सरपंच छोटेलाल पटेल ने नवजात को बाइक पर बैठाकर मुराछ से तिंदनी और नया गांव होते हुए सुपला गांव तक पहुंचाया, जहां 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

बच्चे का वजन सिर्फ 2 किलो, ICU में भर्ती

जिला अस्पताल के RMO डॉ. राहुल नेमा के अनुसार, नवजात का वजन मात्र 2 किलोग्राम है और उसे हाइपोथर्मिया की स्थिति में लाया गया। उसे गहन शिशु चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। एंबुलेंस EMT हेमंत प्रजापति ने बच्चे को तत्काल प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई उपलब्ध कराई।

मानवता ने बचाई जान, पर सवाल कायम

इस अमानवीय घटना ने जहां एक ओर समाज को झकझोरा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की तत्परता और संवेदनशीलता एक मिसाल बन गई है। अब सवाल यह है कि आखिर किसने एक मासूम की जान खतरे में डाल दी और उसे इस हाल में छोड़ दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नाले में पड़ा मिला नवजात, नाल भी नहीं कटी थी: गांववालों ने 14 किमी दूर बाइक से अस्पताल पहुंचाया

Narsinghpur, MP

 समय रहते ग्रामीणों ने नवजात को बचाया और बाइक से 14 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

बच्चे के रोने की आवाज बनी जीवनदायिनी

गांव के प्रीतम चौधरी को सुबह नाले के पास से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे पहुंचे, तो देखा कि एक नवजात शिशु कीचड़ में लिपटा पड़ा है। उन्होंने तत्काल गांव के नेपाल पटेल और उनकी पत्नी उमा बाई को जानकारी दी। उमा बाई ने बिना देर किए बच्चे को उठाया और प्राथमिक देखभाल की।

नाल कटी नहीं थी, प्रसव के तुरंत बाद छोड़ा गया

बच्चे की नाल अभी भी जुड़ी हुई थी, जिससे स्पष्ट होता है कि शिशु को जन्म के कुछ ही समय बाद वहां छोड़ दिया गया था। बच्चे के शरीर पर कीचड़ लगा था और वह बेहद ठंड में कांप रहा था।

एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, बाइक से तय की 14 KM की दूरी

गांव में कीचड़ और खराब रास्तों के कारण एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में उप सरपंच छोटेलाल पटेल ने नवजात को बाइक पर बैठाकर मुराछ से तिंदनी और नया गांव होते हुए सुपला गांव तक पहुंचाया, जहां 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

बच्चे का वजन सिर्फ 2 किलो, ICU में भर्ती

जिला अस्पताल के RMO डॉ. राहुल नेमा के अनुसार, नवजात का वजन मात्र 2 किलोग्राम है और उसे हाइपोथर्मिया की स्थिति में लाया गया। उसे गहन शिशु चिकित्सा इकाई (NICU) में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। एंबुलेंस EMT हेमंत प्रजापति ने बच्चे को तत्काल प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई उपलब्ध कराई।

मानवता ने बचाई जान, पर सवाल कायम

इस अमानवीय घटना ने जहां एक ओर समाज को झकझोरा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की तत्परता और संवेदनशीलता एक मिसाल बन गई है। अब सवाल यह है कि आखिर किसने एक मासूम की जान खतरे में डाल दी और उसे इस हाल में छोड़ दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-newborn-was-not-even-cut-in-the-drain-the/article-27536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.