देवास के चम्पापुरीधाम में वासुपूज्य स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Dewas, MP

जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर श्री वासुपूज्य स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को देवास के पंचशील नगर स्थित चम्पापुरीधाम में विधिवत संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर देशभर से आए 100 से अधिक साधु-साध्वियों की पावन उपस्थिति और मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को दिव्यता प्रदान की।

चांदी की डोली में प्रभु की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत श्री आदेश्वर मंदिर, बड़ा बाजार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। इस शोभायात्रा में श्री वासुपूज्य स्वामी की प्रतिमा को चांदी की डोली में विराजमान किया गया। यात्रा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर (तुकोगंज रोड), श्री चंदाप्रभु मंदिर (एमजी रोड) होते हुए सयाजी द्वार से पंचशील नगर तक निकाली गई।

हाथी-घोड़ों, ढोल और श्रद्धा से सजी शोभायात्रा

शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़ों की भव्य सवारी रही, वहीं महाराष्ट्र से आए युवक-युवतियों ने पारंपरिक ढोल-ताशा वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने डोली और रथ को स्वयं खींचकर अपनी आस्था प्रकट की। महिला मंडलों की सदस्याएं एक जैसी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर श्रद्धा और एकता का सुंदर संदेश देती रहीं।

धर्मसभा में मिला आत्मचिंतन का संदेश

प्रतिष्ठा के बाद आयोजित धर्मसभा में आचार्य नवचंद्रसागर सूरीश्वरजी ने कहा, "मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा एक प्रतीक है, सच्ची प्रतिष्ठा तब होती है जब हम प्रभु को अपने हृदय में प्रतिष्ठित करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थंकर वासुपूज्य स्वामी मंगल ग्रह के अधिपति माने जाते हैं, और जिन लोगों को जीवन में मंगल दोष जैसी बाधाएं हैं, उन्हें वासुपूज्य स्वामी की आराधना से मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिल सकता है।

कायथावाला परिवार का आयोजन में योगदान

यह भव्य धार्मिक आयोजन बागमल अमरचंद मनीष कुमार जैन कायथावाला परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिनकी ओर से भक्तों की सुविधा और भव्यता का विशेष ध्यान रखा गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

देवास के चम्पापुरीधाम में वासुपूज्य स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Dewas, MP

चांदी की डोली में प्रभु की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत श्री आदेश्वर मंदिर, बड़ा बाजार से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। इस शोभायात्रा में श्री वासुपूज्य स्वामी की प्रतिमा को चांदी की डोली में विराजमान किया गया। यात्रा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर (तुकोगंज रोड), श्री चंदाप्रभु मंदिर (एमजी रोड) होते हुए सयाजी द्वार से पंचशील नगर तक निकाली गई।

हाथी-घोड़ों, ढोल और श्रद्धा से सजी शोभायात्रा

शोभायात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़ों की भव्य सवारी रही, वहीं महाराष्ट्र से आए युवक-युवतियों ने पारंपरिक ढोल-ताशा वादन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने डोली और रथ को स्वयं खींचकर अपनी आस्था प्रकट की। महिला मंडलों की सदस्याएं एक जैसी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर श्रद्धा और एकता का सुंदर संदेश देती रहीं।

धर्मसभा में मिला आत्मचिंतन का संदेश

प्रतिष्ठा के बाद आयोजित धर्मसभा में आचार्य नवचंद्रसागर सूरीश्वरजी ने कहा, "मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा एक प्रतीक है, सच्ची प्रतिष्ठा तब होती है जब हम प्रभु को अपने हृदय में प्रतिष्ठित करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थंकर वासुपूज्य स्वामी मंगल ग्रह के अधिपति माने जाते हैं, और जिन लोगों को जीवन में मंगल दोष जैसी बाधाएं हैं, उन्हें वासुपूज्य स्वामी की आराधना से मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिल सकता है।

कायथावाला परिवार का आयोजन में योगदान

यह भव्य धार्मिक आयोजन बागमल अमरचंद मनीष कुमार जैन कायथावाला परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिनकी ओर से भक्तों की सुविधा और भव्यता का विशेष ध्यान रखा गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/thousands-of-devotees-were-involved-in-vasupujya-swamis-life-in/article-23677

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.