बुधनी में नहाने गए परिवार के तीन सदस्य नदी में लापता: पति-पत्नी और बेटी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Budhni, MP

मध्यप्रदेश के बुधनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग नदी में डूब गए। घटना बुधनी के रेहटी थाना क्षेत्र की है, जहां मालीबाया गांव के अता उलेमान अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिकनिक पर गए थे।

 जानकारी के अनुसार, अता उलेमान अपनी पत्नी फरत बीबी और 25 वर्षीय बेटी रफत के साथ रेहटी और कोलार डेम के बीच स्थित एक प्राकृतिक स्थल पर नहाने के लिए गए थे। जहां वे अचानक लापता हो गए। आशंका है कि तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए।

शाम से नहीं हुआ संपर्क, परिजनों को लगी अनहोनी की आशंका

परिजनों के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब तीनों का अचानक संपर्क टूट गया। जब मोबाइल बंद मिला और किसी से कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों को डूबने की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, SDRF की टीम रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। नदी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है, लेकिन तलाशी अभियान देर रात तक जारी है।

स्थानीय लोग भी कर रहे हैं मदद

घटना स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय युवकों की भीड़ जमा हो गई है, जो अपने स्तर पर बचाव में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अता उलेमान का परिवार क्षेत्र में एक सीधा-सादा, मेहनती परिवार माना जाता है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने मानसून के मौसम में नदी या डैम के आसपास न जाने की अपील की है। हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र के अन्य पिकनिक स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बुधनी में नहाने गए परिवार के तीन सदस्य नदी में लापता: पति-पत्नी और बेटी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Budhni, MP

 जानकारी के अनुसार, अता उलेमान अपनी पत्नी फरत बीबी और 25 वर्षीय बेटी रफत के साथ रेहटी और कोलार डेम के बीच स्थित एक प्राकृतिक स्थल पर नहाने के लिए गए थे। जहां वे अचानक लापता हो गए। आशंका है कि तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए।

शाम से नहीं हुआ संपर्क, परिजनों को लगी अनहोनी की आशंका

परिजनों के अनुसार, घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब तीनों का अचानक संपर्क टूट गया। जब मोबाइल बंद मिला और किसी से कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों को डूबने की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, SDRF की टीम रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। नदी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है, लेकिन तलाशी अभियान देर रात तक जारी है।

स्थानीय लोग भी कर रहे हैं मदद

घटना स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय युवकों की भीड़ जमा हो गई है, जो अपने स्तर पर बचाव में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अता उलेमान का परिवार क्षेत्र में एक सीधा-सादा, मेहनती परिवार माना जाता है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने मानसून के मौसम में नदी या डैम के आसपास न जाने की अपील की है। हादसे की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र के अन्य पिकनिक स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-members-of-the-family-who-went-to-bathe-in/article-27548

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.