सतना में बोरवेल में गिरीं दो बच्चियां: एक की मौत, दूसरी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नागौद तहसील के हिलौंधा गांव में खेत में बने एक खुले बोरवेल में दो मासूम बच्चियां गिर गईं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

 प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और लगातार बचाव कार्य चल रहा है।

12 वर्षीय सोमवती की मौत, 8 साल की दुर्गा लापता

जानकारी के मुताबिक, रेउरा कला भटवा निवासी चौधरी परिवार की दो बेटियां — 12 वर्षीय सोमवती अहिरवार और 8 वर्षीय दुर्गा — खेत में खेलते समय एक पुराने और धंसे हुए बोरवेल में गिर गईं। सोमवती का शव कुछ ही देर में निकाल लिया गया, जबकि दुर्गा अब भी बोरवेल में फंसी हुई है।

बारिश में खुल गया बंद बोरवेल, बना जानलेवा जाल

ग्रामीणों के अनुसार, यह बोरवेल काफी पुराना और छोड़ा हुआ था। बारिश के कारण यह फिर से खुल गया और कीचड़ से भर गया था। अनुमान है कि सोमवती का पैर पहले फिसला और दुर्गा उसे बचाने गई, तभी दोनों उसमें गिर गईं। घटनास्थल पर कमर तक पानी भरा है, जिससे रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही है।

प्रशासन मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा, जनपद सीईओ अशोक मिश्रा और थाना प्रभारी अशोक पांडे सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ और बचाव दल द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।

बिना सुरक्षा के खुले बोरवेल बने जानलेवा खतरा

मध्यप्रदेश में खुले और लावारिस बोरवेल मौत का कारण बनते जा रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चे ऐसे बोरवेल में गिरे हों। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना ढक्कन के छोड़े गए बोरवेल कई मासूमों की जान ले चुके हैं। प्रशासन पर एक बार फिर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में बोरवेल में गिरीं दो बच्चियां: एक की मौत, दूसरी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Satna, MP

 प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और लगातार बचाव कार्य चल रहा है।

12 वर्षीय सोमवती की मौत, 8 साल की दुर्गा लापता

जानकारी के मुताबिक, रेउरा कला भटवा निवासी चौधरी परिवार की दो बेटियां — 12 वर्षीय सोमवती अहिरवार और 8 वर्षीय दुर्गा — खेत में खेलते समय एक पुराने और धंसे हुए बोरवेल में गिर गईं। सोमवती का शव कुछ ही देर में निकाल लिया गया, जबकि दुर्गा अब भी बोरवेल में फंसी हुई है।

बारिश में खुल गया बंद बोरवेल, बना जानलेवा जाल

ग्रामीणों के अनुसार, यह बोरवेल काफी पुराना और छोड़ा हुआ था। बारिश के कारण यह फिर से खुल गया और कीचड़ से भर गया था। अनुमान है कि सोमवती का पैर पहले फिसला और दुर्गा उसे बचाने गई, तभी दोनों उसमें गिर गईं। घटनास्थल पर कमर तक पानी भरा है, जिससे रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही है।

प्रशासन मौके पर मौजूद, बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, एसडीएम जीतेंद्र वर्मा, जनपद सीईओ अशोक मिश्रा और थाना प्रभारी अशोक पांडे सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ और बचाव दल द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।

बिना सुरक्षा के खुले बोरवेल बने जानलेवा खतरा

मध्यप्रदेश में खुले और लावारिस बोरवेल मौत का कारण बनते जा रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चे ऐसे बोरवेल में गिरे हों। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना ढक्कन के छोड़े गए बोरवेल कई मासूमों की जान ले चुके हैं। प्रशासन पर एक बार फिर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-girls-who-fell-in-borewell-in-satna-continue-to/article-27542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.