मऊगंज हिंसा मामले में बड़ा एक्शन: देर रात हटाए गए कलेक्टर-एसपी, ASI समेत दो की हुई थी हत्या

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मऊंगज हिंसा मामले में तीन दिन बाद बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार ने देर रात कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार सोनी को एसपी की कमान सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मऊगंज की एसपी रसना ठाकुर और कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटा दिया है। दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रसना ठाकुर को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। मऊगंज एसपी के साथ कलेक्टर को भी हटाया गया है। अजय श्रीवास्तव की जगह अब संजय जैन मऊगंज कलेक्टर होंगे। अजय श्रीवास्तव को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग और अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति कम्पनी की जिम्मेदारी दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उपसचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

संजय कुमार जैन

ASI समेत दो की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को आदिवासियों ने ASI रामचरण गौतम और सनी द्विवेदी की हत्या की थी। सनी को बंधक बना कर मौत के घाट उतार दिया था। बंधक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव हुआ, जिसमें ASI की मौत हो गई। जबकि तहसीलदार सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हुए।

इस हत्याकांड में सनसनीखेज राज उजागर हुए है। आदिवासी पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाकर हत्या के आरोपियों को छुड़वाना चाहते थे। शर्त ना मानने पर उपद्रवी पुलिस को जिंदा जलाने के लिए आमादा हो गए थे। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से न केवल खुद की जान बचाई बल्कि किसी भी सिविलियन के जानमाल की रक्षा करने में भी सफल रही।

अब तक 20 गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को हिरासत में लिया है। 6 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 127 (2), 132, 296, 115 (2), 351 (3), 109, 191 (2), 191 (3), 190, 121(2) समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें निशा कोल, प्रेमवती कोल, बृजलाल कोल, विनोद कोल, अंशु कोल और रमेश साहू के नाम शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मऊगंज हिंसा मामले में बड़ा एक्शन: देर रात हटाए गए कलेक्टर-एसपी, ASI समेत दो की हुई थी हत्या

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मऊंगज हिंसा मामले में तीन दिन बाद बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार ने देर रात कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार सोनी को एसपी की कमान सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मऊगंज की एसपी रसना ठाकुर और कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटा दिया है। दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रसना ठाकुर को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। मऊगंज एसपी के साथ कलेक्टर को भी हटाया गया है। अजय श्रीवास्तव की जगह अब संजय जैन मऊगंज कलेक्टर होंगे। अजय श्रीवास्तव को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग और अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति कम्पनी की जिम्मेदारी दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उपसचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

संजय कुमार जैन

ASI समेत दो की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को आदिवासियों ने ASI रामचरण गौतम और सनी द्विवेदी की हत्या की थी। सनी को बंधक बना कर मौत के घाट उतार दिया था। बंधक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव हुआ, जिसमें ASI की मौत हो गई। जबकि तहसीलदार सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हुए।

इस हत्याकांड में सनसनीखेज राज उजागर हुए है। आदिवासी पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाकर हत्या के आरोपियों को छुड़वाना चाहते थे। शर्त ना मानने पर उपद्रवी पुलिस को जिंदा जलाने के लिए आमादा हो गए थे। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से न केवल खुद की जान बचाई बल्कि किसी भी सिविलियन के जानमाल की रक्षा करने में भी सफल रही।

अब तक 20 गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को हिरासत में लिया है। 6 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 127 (2), 132, 296, 115 (2), 351 (3), 109, 191 (2), 191 (3), 190, 121(2) समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें निशा कोल, प्रेमवती कोल, बृजलाल कोल, विनोद कोल, अंशु कोल और रमेश साहू के नाम शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-killed-in-mauganj-violence-case-including-collector-sp-asi-who/article-14545

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.