Video : विजय शाह का विवादित बयान: सेना की महिला अधिकारी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Indore, MP

On

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महू में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री शाह ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और उनके बयान को भारतीय सेना व महिला गरिमा के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मंत्री विजय शाह ने कहा,
पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया) को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।
शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बताना कि उन्होंने हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे। इसलिए मोदी जी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके।

मंत्री के इस बयान के दौरान मंच पर पूर्व महिला एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भी मौजूद थीं। लेकिन उनकी ओर से किसी भी प्रकार की आपत्ति तत्काल तौर पर सामने नहीं आई।

बयान के बाद मचा बवाल, सेना और महिला अधिकारी का अपमान करार

मंत्री शाह का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बयान को महिला सम्मान, भारतीय सेना की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ बताया है। कई लोगों ने मांग की है कि मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, वहीं कुछ ने मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की वह गौरवशाली अधिकारी हैं जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में भाग लिया है। वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन समेत कई बड़ी सैन्य पहल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका नाम भारतीय सेना में महिला नेतृत्व के प्रतीक के रूप में लिया जाता है।

 अब तक मंत्री की कोई सफाई नहीं

खबर लिखे जाने तक मंत्री विजय शाह की ओर से तो कोई माफीनामा आया है और ही उनके बयान पर सफाई दी गई है। इस बीच कई महिला संगठनों और विपक्षी नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह टिप्पणी ना केवल महिला विरोधी है, बल्कि सेना के जांबाज़ अफसरों के अपमान के समान भी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

Video : विजय शाह का विवादित बयान: सेना की महिला अधिकारी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Indore, MP

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मंत्री विजय शाह ने कहा,
पाकिस्तानियों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी समाज की बहन (कर्नल सोफिया) को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।
शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बताना कि उन्होंने हिंदुओं को मारा और उनके कपड़े उतारे। इसलिए मोदी जी ने उनकी बहन को हमारी सेना के जहाज में भेजा, ताकि वह उन्हें सबक सिखा सके।

मंत्री के इस बयान के दौरान मंच पर पूर्व महिला एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भी मौजूद थीं। लेकिन उनकी ओर से किसी भी प्रकार की आपत्ति तत्काल तौर पर सामने नहीं आई।

बयान के बाद मचा बवाल, सेना और महिला अधिकारी का अपमान करार

मंत्री शाह का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बयान को महिला सम्मान, भारतीय सेना की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ बताया है। कई लोगों ने मांग की है कि मंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, वहीं कुछ ने मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की वह गौरवशाली अधिकारी हैं जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में भाग लिया है। वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन समेत कई बड़ी सैन्य पहल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनका नाम भारतीय सेना में महिला नेतृत्व के प्रतीक के रूप में लिया जाता है।

 अब तक मंत्री की कोई सफाई नहीं

खबर लिखे जाने तक मंत्री विजय शाह की ओर से तो कोई माफीनामा आया है और ही उनके बयान पर सफाई दी गई है। इस बीच कई महिला संगठनों और विपक्षी नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह टिप्पणी ना केवल महिला विरोधी है, बल्कि सेना के जांबाज़ अफसरों के अपमान के समान भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/video-vijay-shahs-controversial-statement-of-offensive-comment-on-the/article-20762

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.