नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 7 बच्चे नर्मदा में डूबे, 6 की जान बची, एक अब भी लापता

Narmadapuram, MP

On

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सांडिया घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नर्मदा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के सात बच्चे अचानक डूबने लगे। आनन-फानन में चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह परिवार छिंद जा रहा था और रास्ते में सांडिया घाट पर नर्मदा स्नान के लिए रुका। नहाते वक्त बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते सभी डूबने लगे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद छह बच्चों को जीवित बाहर निकाल लिया गया, जिनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। लेकिन एक बच्चे का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस और होमगार्ड की गोताखोर टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने भी घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी है और परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही है।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

नर्मदापुरम में दिल दहला देने वाला हादसा: एक ही परिवार के 7 बच्चे नर्मदा में डूबे, 6 की जान बची, एक अब भी लापता

Narmadapuram, MP

जानकारी के अनुसार, यह परिवार छिंद जा रहा था और रास्ते में सांडिया घाट पर नर्मदा स्नान के लिए रुका। नहाते वक्त बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते सभी डूबने लगे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद छह बच्चों को जीवित बाहर निकाल लिया गया, जिनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। लेकिन एक बच्चे का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस और होमगार्ड की गोताखोर टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने भी घटनास्थल पर निगरानी बढ़ा दी है और परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही है।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-heartbreaking-accident-in-narmadapuram-7-children-of-the-same/article-20747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.