सुकमा में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता: 5 महिलाओं समेत 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 16 लाख का था इनाम

Sukma, MP

On

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सक्रिय 14 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 16 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।

नियद नेल्लानार योजना और सुरक्षा बलों की पहल का असर

सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान और नियद नेल्लानार जैसी कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में प्लाटून नंबर 26, केरलापाल एरिया कमेटी और पालीगुड़ा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

सरकार देगी पुनर्वास नीति के तहत लाभ

सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

शांति और विकास की ओर बढ़ता सुकमा

यह आत्मसमर्पण घटना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास के प्रयास रंग ला रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ते आत्मसमर्पण यह दर्शाते हैं कि सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की मुहिम नक्सलवाद को कमजोर करने में सफल हो रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

सुकमा में नक्सल उन्मूलन को बड़ी सफलता: 5 महिलाओं समेत 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 16 लाख का था इनाम

Sukma, MP

नियद नेल्लानार योजना और सुरक्षा बलों की पहल का असर

सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान और नियद नेल्लानार जैसी कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में प्लाटून नंबर 26, केरलापाल एरिया कमेटी और पालीगुड़ा क्षेत्र के सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

सरकार देगी पुनर्वास नीति के तहत लाभ

सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। साथ ही उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

शांति और विकास की ओर बढ़ता सुकमा

यह आत्मसमर्पण घटना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास के प्रयास रंग ला रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ते आत्मसमर्पण यह दर्शाते हैं कि सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की मुहिम नक्सलवाद को कमजोर करने में सफल हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/14-naxalites-including-5-women-surrendered-16-lakhs-in-sukma/article-20770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.