दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने तीन मासूम बेटियों को जहर खिलाकर दी दर्दनाक मौत, खुद भी की आत्महत्या

Damoh, MP

On

ज़िले के हटा ब्लॉक स्थित मुहरई गांव में मंगलवार सुबह एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को ज़हर खिला दिया और खुद भी ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। चारों की मौके पर ही हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के बावजूद किसी की जान नहीं बच सकी।

बताया जा रहा है कि विनोद अहिरवाल नामक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों — खुशबू (7), खुशी (5) और महक (1.5)को समोसा खिलाने के बहाने बाजार ले गया था। कुछ देर बाद वे सभी पास के तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में पाए गए। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें तड़पते देखा और परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब चारों की हालत गंभीर थी। उन्हें फौरन हटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद, महक और खुशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सबसे बड़ी बेटी खुशबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

शादी समारोह में शामिल होने आया था परिवार

घटना का पीड़ित परिवार मूल रूप से हरियाणा के बिडोला गांव का निवासी है। मृतक की पत्नी जूली अहिरवाल ने बताया कि वह 11 अप्रैल को अपने मायके मुहरई गांव भाई की शादी में शामिल होने आई थीं। पति विनोद 25 अप्रैल को गांव आए थे। शादी के दौरान उन्होंने शराब के नशे में झगड़ा किया, जिसके चलते जूली ने उन्हें बारात में शामिल नहीं होने दिया। उसके बाद से उनके व्यवहार में अस्थिरता देखी जा रही थी।

शराब की लत बनी अनहोनी की वजह?

जूली की मां दसोदा बाई ने बताया कि विनोद अक्सर शराब के नशे में झगड़ा करते थे। कई बार समझाने के बाद भी उन्होंने आदत नहीं छोड़ी। घटना के दिन भी किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था। सुबह रोज की तरह बच्चों को बाजार ले गए, लेकिन तालाब किनारे ले जाकर जो कदम उठाया, वह किसी ने सोचा भी नहीं था।

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की वजह अज्ञात

फिलहाल पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विनोद ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने तीन मासूम बेटियों को जहर खिलाकर दी दर्दनाक मौत, खुद भी की आत्महत्या

Damoh, MP

बताया जा रहा है कि विनोद अहिरवाल नामक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों — खुशबू (7), खुशी (5) और महक (1.5)को समोसा खिलाने के बहाने बाजार ले गया था। कुछ देर बाद वे सभी पास के तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में पाए गए। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें तड़पते देखा और परिजनों को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब चारों की हालत गंभीर थी। उन्हें फौरन हटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद, महक और खुशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सबसे बड़ी बेटी खुशबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

शादी समारोह में शामिल होने आया था परिवार

घटना का पीड़ित परिवार मूल रूप से हरियाणा के बिडोला गांव का निवासी है। मृतक की पत्नी जूली अहिरवाल ने बताया कि वह 11 अप्रैल को अपने मायके मुहरई गांव भाई की शादी में शामिल होने आई थीं। पति विनोद 25 अप्रैल को गांव आए थे। शादी के दौरान उन्होंने शराब के नशे में झगड़ा किया, जिसके चलते जूली ने उन्हें बारात में शामिल नहीं होने दिया। उसके बाद से उनके व्यवहार में अस्थिरता देखी जा रही थी।

शराब की लत बनी अनहोनी की वजह?

जूली की मां दसोदा बाई ने बताया कि विनोद अक्सर शराब के नशे में झगड़ा करते थे। कई बार समझाने के बाद भी उन्होंने आदत नहीं छोड़ी। घटना के दिन भी किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था। सुबह रोज की तरह बच्चों को बाजार ले गए, लेकिन तालाब किनारे ले जाकर जो कदम उठाया, वह किसी ने सोचा भी नहीं था।

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की वजह अज्ञात

फिलहाल पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विनोद ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-heart-wrenching-incident-in-damoh-the-father-also-committed/article-20760

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.