आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी का दुश्मनों को संदेश — "ये नया भारत है, मिट्टी में मिला देगा"

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पर भारतीय सेनाओं के जांबाज जवानों से मुलाकात कर 'ऑपरेशन सिंदूर' में उनके साहस और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब भारत आतंकवाद और दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगा – और अगर जरूरत पड़ी तो दुश्मन को उसकी जमीन पर घुसकर करारा जवाब दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "भारत माता की जय सिर्फ एक नारा नहीं, वह शौर्य की गर्जना है जिससे दुश्मनों की रूह कांप जाती है। हमारी सेनाएं न्यूक्लियर धमकियों को भी हवा कर देती हैं।" उन्होंने कहा कि देश को आप पर गर्व है और आने वाली पीढ़ियां भी आपके साहस से प्रेरणा लेंगी।

ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की नीति और नीयत का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की "नीति, नीयत और निर्णायक शक्ति" का संगम बताया। उन्होंने कहा, "जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमारी सेना ने आतंक के ठिकानों को उन्हीं के घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया। ये वही सेना है जिसे ललकारने की कीमत दुश्मन कभी चुका नहीं सकता।"

पीएम के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 9 बड़े आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया किया गया। यह एक स्पष्ट संदेश है कि भारत की ओर उठी हर नजर को माकूल जवाब मिलेगा – और वह जवाब तबाही बनकर बरसेगा।

पाकिस्तान को दिखा दी उसकी औकात

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि हमारी सेनाओं ने उसे बखूबी दिखा दिया कि अब आतंक की छाया में चैन की नींद लेना असंभव है। "हमारे ड्रोन और मिसाइलें उनके लिए रोज़ का डर बन चुकी हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सीमाओं को नहीं, देश के आत्मबल को भी मज़बूत किया है," उन्होंने कहा।

एयरफोर्स की तकनीकी क्षमता पर मोदी ने जताया गर्व

मोदी ने भारतीय वायुसेना की तीव्र और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए बताया कि कैसे सिर्फ 20-25 मिनट में दुश्मन के भीतर घुसकर टारगेट को सटीकता से खत्म किया गया। "दुश्मन को समझ भी नहीं आया कि कब उसके अड्डे तबाह हो गए। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का ढाल बनाकर धोखा देने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने सतर्कता से उन्हें सुरक्षित रखा और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया," पीएम ने कहा।

"अब भारत का रुख साफ है" - तीन स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ एक नई नीति के तहत काम कर रहा है:

  1. भारत पर हमला होगा तो जवाब अपनी शर्तों पर देगा।

  2. न्यूक्लियर ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  3. आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों में अब कोई फर्क नहीं किया जाएगा।

नई तकनीक, नया भारत, नया आत्मबल

मोदी ने इस बात पर बल दिया कि भारतीय सेनाएं अब आधुनिक तकनीक से लैस हैं और उनमें उसे संभालने की दक्षता भी है। "अब हम सिर्फ हथियारों से नहीं, डेटा और ड्रोन से भी युद्ध जीतना जानते हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका साक्षात उदाहरण है," उन्होंने कहा।

"शांति चाहते हैं, लेकिन जवाब देना भी जानते हैं"

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा, "हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर मानवता पर हमला हुआ तो भारत पीछे नहीं हटेगा। यह नया भारत है, जो जरूरत पड़ने पर युद्धभूमि में दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी जानता है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी का दुश्मनों को संदेश — "ये नया भारत है, मिट्टी में मिला देगा"

JAGRAN DESK

पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "भारत माता की जय सिर्फ एक नारा नहीं, वह शौर्य की गर्जना है जिससे दुश्मनों की रूह कांप जाती है। हमारी सेनाएं न्यूक्लियर धमकियों को भी हवा कर देती हैं।" उन्होंने कहा कि देश को आप पर गर्व है और आने वाली पीढ़ियां भी आपके साहस से प्रेरणा लेंगी।

ऑपरेशन सिंदूर बना भारत की नीति और नीयत का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की "नीति, नीयत और निर्णायक शक्ति" का संगम बताया। उन्होंने कहा, "जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमारी सेना ने आतंक के ठिकानों को उन्हीं के घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया। ये वही सेना है जिसे ललकारने की कीमत दुश्मन कभी चुका नहीं सकता।"

पीएम के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 9 बड़े आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया किया गया। यह एक स्पष्ट संदेश है कि भारत की ओर उठी हर नजर को माकूल जवाब मिलेगा – और वह जवाब तबाही बनकर बरसेगा।

पाकिस्तान को दिखा दी उसकी औकात

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि हमारी सेनाओं ने उसे बखूबी दिखा दिया कि अब आतंक की छाया में चैन की नींद लेना असंभव है। "हमारे ड्रोन और मिसाइलें उनके लिए रोज़ का डर बन चुकी हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सीमाओं को नहीं, देश के आत्मबल को भी मज़बूत किया है," उन्होंने कहा।

एयरफोर्स की तकनीकी क्षमता पर मोदी ने जताया गर्व

मोदी ने भारतीय वायुसेना की तीव्र और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए बताया कि कैसे सिर्फ 20-25 मिनट में दुश्मन के भीतर घुसकर टारगेट को सटीकता से खत्म किया गया। "दुश्मन को समझ भी नहीं आया कि कब उसके अड्डे तबाह हो गए। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का ढाल बनाकर धोखा देने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने सतर्कता से उन्हें सुरक्षित रखा और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया," पीएम ने कहा।

"अब भारत का रुख साफ है" - तीन स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ एक नई नीति के तहत काम कर रहा है:

  1. भारत पर हमला होगा तो जवाब अपनी शर्तों पर देगा।

  2. न्यूक्लियर ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  3. आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों में अब कोई फर्क नहीं किया जाएगा।

नई तकनीक, नया भारत, नया आत्मबल

मोदी ने इस बात पर बल दिया कि भारतीय सेनाएं अब आधुनिक तकनीक से लैस हैं और उनमें उसे संभालने की दक्षता भी है। "अब हम सिर्फ हथियारों से नहीं, डेटा और ड्रोन से भी युद्ध जीतना जानते हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका साक्षात उदाहरण है," उन्होंने कहा।

"शांति चाहते हैं, लेकिन जवाब देना भी जानते हैं"

अंत में प्रधानमंत्री ने कहा, "हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन अगर मानवता पर हमला हुआ तो भारत पीछे नहीं हटेगा। यह नया भारत है, जो जरूरत पड़ने पर युद्धभूमि में दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी जानता है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/message-echoed-with-adampur-airbase-this-is-the-new-india/article-20745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.