पत्नी पर शक ने ली दोस्त की जान: जन्मदिन पर बुलाकर तलवार से की हत्या, शव गलाने टंकी में डाला नमक, साढ़ू को बुलाया मदद के लिए

Ratlam, MP

मंडीदीप के सतलापुर स्थित बिहारी मोहल्ले में दोस्ती को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

अवैध संबंध के शक में भरत अहिरवार नामक युवक ने अपने पड़ोसी और पुराने दोस्त दीपक कुशवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने जन्मदिन पर दोस्त को घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर तलवार से 20 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर बनी गहरी पानी की टंकी में डाल दिया और उसे गलाने के लिए नमक डालने लगा। जब उसे लगा कि नमक कम पड़ जाएगा तो उसने अपने साढ़ू भाई राकेश कुशवाह को बुलाकर नमक, शराब और चिकन जैसी चीजें मंगाईं।

डरावनी प्लानिंग: शव को गलाकर टंकी को सील करना चाहता था

आरोपी भरत अहिरवार की प्लानिंग थी कि शव को पूरी तरह नमक में गलाकर टंकी को सीमेंट से ढंक दिया जाए ताकि किसी को भनक भी न लगे। पुलिस के अनुसार टंकी करीब 4×6 फीट की और बेहद गहरी है। आरोपी की तैयारी लंबी और सोच-समझकर की गई थी।

साढ़ू को फोन कर बोला- सबसे बड़े दुश्मन को खत्म कर दिया

हत्या के बाद आरोपी ने अपने साढ़ू राकेश कुशवाह को फोन पर कहा, “अपने सबसे बड़े दुश्मन को सबक सिखा दिया है। बर्थडे मना रहे हैं, तू भी आ जा।” राकेश को 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर सामान लाने कहा गया। हालांकि जब राकेश घर पहुंचा और शव की हालत देखी, तो उसे शक हो गया।

साढ़ू की समझदारी से खुला राज, पुलिस को दी सूचना

राकेश ने मौके की गंभीरता को समझते हुए बहाने से बाहर निकला और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार, कपड़े और नमक के पैकेट टंकी से बरामद किए गए हैं।

क्रूर मानसिकता का परिचायक: विशेषज्ञ की राय

मनोचिकित्सक डॉ. विवेक यादव के अनुसार, यह मामला आरोपी की पूर्व नियोजित मानसिकता और अत्यधिक क्रूरता का संकेत देता है। अवैध संबंध के शक जैसी स्थितियों में अक्सर व्यक्ति सोच-समझकर अपराध करता है और सबूत मिटाने के लिए विचलित करने वाले तरीके अपनाता है।

पुलिस कर रही साक्ष्य एकत्र, साढ़ू की भूमिका पर भी निगरानी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और साढ़ू के साथ की गई फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग को भी जांच का हिस्सा बना रही है। हालांकि साढ़ू की सतर्कता से ही मामला उजागर हो सका। दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी पर शक ने ली दोस्त की जान: जन्मदिन पर बुलाकर तलवार से की हत्या, शव गलाने टंकी में डाला नमक, साढ़ू को बुलाया मदद के लिए

Ratlam, MP

अवैध संबंध के शक में भरत अहिरवार नामक युवक ने अपने पड़ोसी और पुराने दोस्त दीपक कुशवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने जन्मदिन पर दोस्त को घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर तलवार से 20 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर बनी गहरी पानी की टंकी में डाल दिया और उसे गलाने के लिए नमक डालने लगा। जब उसे लगा कि नमक कम पड़ जाएगा तो उसने अपने साढ़ू भाई राकेश कुशवाह को बुलाकर नमक, शराब और चिकन जैसी चीजें मंगाईं।

डरावनी प्लानिंग: शव को गलाकर टंकी को सील करना चाहता था

आरोपी भरत अहिरवार की प्लानिंग थी कि शव को पूरी तरह नमक में गलाकर टंकी को सीमेंट से ढंक दिया जाए ताकि किसी को भनक भी न लगे। पुलिस के अनुसार टंकी करीब 4×6 फीट की और बेहद गहरी है। आरोपी की तैयारी लंबी और सोच-समझकर की गई थी।

साढ़ू को फोन कर बोला- सबसे बड़े दुश्मन को खत्म कर दिया

हत्या के बाद आरोपी ने अपने साढ़ू राकेश कुशवाह को फोन पर कहा, “अपने सबसे बड़े दुश्मन को सबक सिखा दिया है। बर्थडे मना रहे हैं, तू भी आ जा।” राकेश को 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर सामान लाने कहा गया। हालांकि जब राकेश घर पहुंचा और शव की हालत देखी, तो उसे शक हो गया।

साढ़ू की समझदारी से खुला राज, पुलिस को दी सूचना

राकेश ने मौके की गंभीरता को समझते हुए बहाने से बाहर निकला और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार, कपड़े और नमक के पैकेट टंकी से बरामद किए गए हैं।

क्रूर मानसिकता का परिचायक: विशेषज्ञ की राय

मनोचिकित्सक डॉ. विवेक यादव के अनुसार, यह मामला आरोपी की पूर्व नियोजित मानसिकता और अत्यधिक क्रूरता का संकेत देता है। अवैध संबंध के शक जैसी स्थितियों में अक्सर व्यक्ति सोच-समझकर अपराध करता है और सबूत मिटाने के लिए विचलित करने वाले तरीके अपनाता है।

पुलिस कर रही साक्ष्य एकत्र, साढ़ू की भूमिका पर भी निगरानी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और साढ़ू के साथ की गई फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग को भी जांच का हिस्सा बना रही है। हालांकि साढ़ू की सतर्कता से ही मामला उजागर हो सका। दीपक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wife-suspected-a-friends-life-on-his-birthday-and-murdered/article-27530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.