25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले शिवराज: कंधे पर उठाया गया, परिवार संग जमकर थिरके; बोले- विकसित भारत के लिए गांवों को बनाना होगा मजबूत

Sehore, MP

On

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा का मार्ग चुना है। रविवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ की शुरुआत की।

यात्रा के पहले दिन लाड़कुई और भादाकुई गांव पहुंचे शिवराज का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया, फूल बरसाए और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के साथ मंच पर थिरकते नजर आए।

शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा, "यह यात्रा केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि एक संकल्प है—विकसित भारत के निर्माण का।" उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा। इसके लिए सफाई, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और रोजगार जैसे मुद्दों पर सामूहिक भागीदारी ज़रूरी है।

25 किलोमीटर रोज़, सप्ताह में दो दिन पदयात्रा

उन्होंने बताया कि वह हफ्ते में दो दिन पैदल यात्रा करेंगे और प्रतिदिन करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यदि यह पहल सफल होती है, तो अन्य नेताओं और अधिकारियों को भी पदयात्रा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

लाभार्थियों से संवाद और योजनाओं की समीक्षा

पदयात्रा के पहले दिन शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वैज्ञानिकों की एक टीम जल्द ही मिट्टी की उर्वरकता की जांच के लिए आएगी, ताकि खेती को और उन्नत बनाया जा सके।

विकसित भारत की परिकल्पना: प्रेम, सम्मान और उन्नति

शिवराज सिंह ने कहा, "विकसित भारत वह होगा जहाँ कोई भूखा न सोए, सभी को रोजगार मिले, महिलाओं का सम्मान हो और शिक्षा तथा स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था हो।" उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री पैदल चलता है, तो लोगों के मन में भी अपने गांव के लिए कुछ करने की भावना जागती है।

कल फिर सीहोर दौरे पर रहेंगे शिवराज

सोमवार को शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जल एवं स्वच्छता चौपाल, युवा संसद, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम को भोपाल लौटेंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले शिवराज: कंधे पर उठाया गया, परिवार संग जमकर थिरके; बोले- विकसित भारत के लिए गांवों को बनाना होगा मजबूत

Sehore, MP

यात्रा के पहले दिन लाड़कुई और भादाकुई गांव पहुंचे शिवराज का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया, फूल बरसाए और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के साथ मंच पर थिरकते नजर आए।

शिवराज सिंह ने इस मौके पर कहा, "यह यात्रा केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि एक संकल्प है—विकसित भारत के निर्माण का।" उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत होंगे, तभी भारत विकसित बनेगा। इसके लिए सफाई, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और रोजगार जैसे मुद्दों पर सामूहिक भागीदारी ज़रूरी है।

25 किलोमीटर रोज़, सप्ताह में दो दिन पदयात्रा

उन्होंने बताया कि वह हफ्ते में दो दिन पैदल यात्रा करेंगे और प्रतिदिन करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यदि यह पहल सफल होती है, तो अन्य नेताओं और अधिकारियों को भी पदयात्रा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

लाभार्थियों से संवाद और योजनाओं की समीक्षा

पदयात्रा के पहले दिन शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वैज्ञानिकों की एक टीम जल्द ही मिट्टी की उर्वरकता की जांच के लिए आएगी, ताकि खेती को और उन्नत बनाया जा सके।

विकसित भारत की परिकल्पना: प्रेम, सम्मान और उन्नति

शिवराज सिंह ने कहा, "विकसित भारत वह होगा जहाँ कोई भूखा न सोए, सभी को रोजगार मिले, महिलाओं का सम्मान हो और शिक्षा तथा स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था हो।" उन्होंने कहा कि जब एक मंत्री पैदल चलता है, तो लोगों के मन में भी अपने गांव के लिए कुछ करने की भावना जागती है।

कल फिर सीहोर दौरे पर रहेंगे शिवराज

सोमवार को शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जल एवं स्वच्छता चौपाल, युवा संसद, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम को भोपाल लौटेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-25-years-shivraj-who-came-out-on-a-padyatra/article-22169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.