एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, 100 से अधिक शव बरामद, 242 लोग थे सवार

Jagran Desk

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक भयावह विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI-171 ने लंदन के लिए उड़ान भरते ही महज दो मिनट के भीतर क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। अब तक 100 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल था।

1:38 बजे टेकऑफ, 1:40 बजे दुर्घटना

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के केवल दो मिनट बाद ही, 625 फीट की ऊंचाई पर विमान ने नियंत्रण खो दिया और एयरपोर्ट की सीमा से लगे एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना स्थल से उठता रहा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों के साथ घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। कुछ ही देर में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के समीप स्थित इमारतों पर मलबा गिरने लगा। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग से टकराकर विमान गिरा, उसमें अस्पताल के कई डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ रहते थे। इस हादसे में 15 डॉक्टरों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की मौत की पुष्टि

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि की है। वे इसी विमान से लंदन की यात्रा पर जा रहे थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और एनडीआरएफ की तैनाती

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

DGCA और एयर इंडिया ने जांच शुरू की

इस भयावह हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयर इंडिया की संयुक्त टीम मौके पर जांच कर रही है। शुरुआती अनुमानों में तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक बयान का इंतजार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन, 100 से अधिक शव बरामद, 242 लोग थे सवार

Jagran Desk

1:38 बजे टेकऑफ, 1:40 बजे दुर्घटना

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के केवल दो मिनट बाद ही, 625 फीट की ऊंचाई पर विमान ने नियंत्रण खो दिया और एयरपोर्ट की सीमा से लगे एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना स्थल से उठता रहा धुएं का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों के साथ घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। कुछ ही देर में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के समीप स्थित इमारतों पर मलबा गिरने लगा। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग से टकराकर विमान गिरा, उसमें अस्पताल के कई डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ रहते थे। इस हादसे में 15 डॉक्टरों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की मौत की पुष्टि

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि की है। वे इसी विमान से लंदन की यात्रा पर जा रहे थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और एनडीआरएफ की तैनाती

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सिविल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। पूरे शहर के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

DGCA और एयर इंडिया ने जांच शुरू की

इस भयावह हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और एयर इंडिया की संयुक्त टीम मौके पर जांच कर रही है। शुरुआती अनुमानों में तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर को कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक बयान का इंतजार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/air-india-aircraft-ahmedabad-crash-former-chief-minister-vijay-rupani/article-24096

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.