ड्रोन हमलों के बाद जम्मू पहुँचे सीएम उमर अब्दुल्ला, हालात का लिया जायज़ा, कई क्षेत्रों में स्कूल बंद

Jagran Desk

पाकिस्तान की ओर से सीमा पार किए गए हालिया ड्रोन हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार सुबह जम्मू का दौरा कर हालात का निरीक्षण किया।

गुरुवार रात को हुए इन हमलों ने सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन कई क्षेत्रों में स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा, "कल रात जम्मू और संभाग के कई इलाकों में ड्रोन हमले की विफल कोशिशों के बाद मैं हालात की समीक्षा के लिए जम्मू रवाना हो रहा हूं।"

गौरतलब है कि भारत द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने एक बार फिर 50 से अधिक ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ड्रोन हमलों का मकसद जम्मू और पठानकोट जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था।

हमलों के बाद जम्मू संभाग के अखनूर, सांबा, बारामुला और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में हवाई हमले के सायरन गूंजे और कुछ स्थानों पर जोरदार धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई दीं। हालांकि, भारतीय सेना की सतर्कता और रडार प्रणाली की सक्रियता के चलते पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करने का निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है और इस पर आने वाले दिनों में पुनः विचार किया जाएगा।

भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारियां मुकम्मल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2025 By दैनिक जागरण

ड्रोन हमलों के बाद जम्मू पहुँचे सीएम उमर अब्दुल्ला, हालात का लिया जायज़ा, कई क्षेत्रों में स्कूल बंद

Jagran Desk

गुरुवार रात को हुए इन हमलों ने सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन कई क्षेत्रों में स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा, "कल रात जम्मू और संभाग के कई इलाकों में ड्रोन हमले की विफल कोशिशों के बाद मैं हालात की समीक्षा के लिए जम्मू रवाना हो रहा हूं।"

गौरतलब है कि भारत द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान बौखलाया हुआ नजर रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने एक बार फिर 50 से अधिक ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन ड्रोन हमलों का मकसद जम्मू और पठानकोट जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था।

हमलों के बाद जम्मू संभाग के अखनूर, सांबा, बारामुला और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में हवाई हमले के सायरन गूंजे और कुछ स्थानों पर जोरदार धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई दीं। हालांकि, भारतीय सेना की सतर्कता और रडार प्रणाली की सक्रियता के चलते पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करने का निर्णय परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है और इस पर आने वाले दिनों में पुनः विचार किया जाएगा।

भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारियां मुकम्मल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cm-omar-abdullah-reached-jammu-after-drone-attacks-took-stock/article-20216

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.