त्रिनिदाद में बोले PM मोदी: “आपने मिट्टी छोड़ी, लेकिन रामायण और संस्कार नहीं छोड़े”

Jagran Desk

। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवंशियों ने भले ही अपनी जन्मभूमि छोड़ी हो, लेकिन उन्होंने संस्कृति, संस्कार और श्रीराम से नाता कभी नहीं तोड़ा। PM मोदी ने कहा, “आपके पूर्वज गंगा-यमुना पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए।”

यह त्रिनिदाद की धरती पर किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 वर्षों बाद पहली आधिकारिक यात्रा है। मोदी ने त्रिनिदाद को भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सभ्यता का दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी सिर्फ नागरिक नहीं, बल्कि एक सभ्यता के दूत हैं।

“रामायण, रामलला और सरयू का जल आपके लिए लाया हूं”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे पता है कि आप सबकी प्रभु श्रीराम में कितनी आस्था है। त्रिनिदाद की रामलीला दुनिया में सबसे खास है। अयोध्या में रामलला की वापसी के अवसर पर आपने जो श्रद्धा दिखाई, वह अद्वितीय थी।”

मोदी ने बताया कि वे अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की एक प्रतिकृति और सरयू नदी का पवित्र जल लेकर आए हैं, ताकि प्रवासी भारतीयों को भारत की आध्यात्मिक विरासत से जोड़े रखा जा सके।

छठी पीढ़ी तक मिलेगा OCI कार्ड

प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब भारतीय मूल की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड जारी किया जाएगा। इससे वैश्विक भारतीय समुदाय के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारतीय संस्कृति यहां भी जीवंत

PM मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद में बनारस, पटना, कोलकाता जैसे शहरों के नाम की सड़कें हैं। “यहां नवरात्र, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी उतनी ही श्रद्धा से मनाए जाते हैं जितना भारत में। चौताल और भटक गीत यहां की पहचान बन चुके हैं।” उन्होंने कहा कि भारत और त्रिनिदाद के रिश्ते भौगोलिक सीमाओं से परे हैं।

कमला परसाद को बताया 'बिहार की बेटी'

मोदी ने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर को “बिहार की बेटी” बताया और कहा कि उनके पूर्वज बक्सर से थे। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को विश्व का गौरव बताया। PM मोदी ने यह भी अपील की कि संगम और सरयू का जल त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित किया जाए।

180 साल के प्रवास का गौरव

इस साल त्रिनिदाद में भारतीयों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 40% से ज्यादा आबादी भारतीय मूल की है, जिनके पूर्वज 19वीं सदी में मजदूरी के लिए यहां आए थे।

PM मोदी ने इन संघर्षों को साहस और आत्मबल की मिसाल बताया और कहा, “आपने कठिनाइयों को उम्मीद से हराया।”

अतीत से वर्तमान तक: मोदी का पुराना जुड़ाव

PM मोदी 25 साल पहले 2000 में भी त्रिनिदाद गए थे, जब वे भाजपा के महासचिव थे। उन्होंने विश्व हिंदू सम्मेलन में "हिंदू धर्म और समकालीन विश्व मुद्दे" विषय पर भाषण दिया था।

दौरे का उद्देश्य: द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और त्रिनिदाद के बीच रक्षा, स्वास्थ्य, UPI तकनीक, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को गहराने का माध्यम बनेगी। कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

त्रिनिदाद में बोले PM मोदी: “आपने मिट्टी छोड़ी, लेकिन रामायण और संस्कार नहीं छोड़े”

Jagran Desk

यह त्रिनिदाद की धरती पर किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 वर्षों बाद पहली आधिकारिक यात्रा है। मोदी ने त्रिनिदाद को भारत की संस्कृति, श्रद्धा और सभ्यता का दूसरा घर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी सिर्फ नागरिक नहीं, बल्कि एक सभ्यता के दूत हैं।

“रामायण, रामलला और सरयू का जल आपके लिए लाया हूं”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे पता है कि आप सबकी प्रभु श्रीराम में कितनी आस्था है। त्रिनिदाद की रामलीला दुनिया में सबसे खास है। अयोध्या में रामलला की वापसी के अवसर पर आपने जो श्रद्धा दिखाई, वह अद्वितीय थी।”

मोदी ने बताया कि वे अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की एक प्रतिकृति और सरयू नदी का पवित्र जल लेकर आए हैं, ताकि प्रवासी भारतीयों को भारत की आध्यात्मिक विरासत से जोड़े रखा जा सके।

छठी पीढ़ी तक मिलेगा OCI कार्ड

प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब भारतीय मूल की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड जारी किया जाएगा। इससे वैश्विक भारतीय समुदाय के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारतीय संस्कृति यहां भी जीवंत

PM मोदी ने कहा कि त्रिनिदाद में बनारस, पटना, कोलकाता जैसे शहरों के नाम की सड़कें हैं। “यहां नवरात्र, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी उतनी ही श्रद्धा से मनाए जाते हैं जितना भारत में। चौताल और भटक गीत यहां की पहचान बन चुके हैं।” उन्होंने कहा कि भारत और त्रिनिदाद के रिश्ते भौगोलिक सीमाओं से परे हैं।

कमला परसाद को बताया 'बिहार की बेटी'

मोदी ने त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर को “बिहार की बेटी” बताया और कहा कि उनके पूर्वज बक्सर से थे। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को विश्व का गौरव बताया। PM मोदी ने यह भी अपील की कि संगम और सरयू का जल त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित किया जाए।

180 साल के प्रवास का गौरव

इस साल त्रिनिदाद में भारतीयों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 40% से ज्यादा आबादी भारतीय मूल की है, जिनके पूर्वज 19वीं सदी में मजदूरी के लिए यहां आए थे।

PM मोदी ने इन संघर्षों को साहस और आत्मबल की मिसाल बताया और कहा, “आपने कठिनाइयों को उम्मीद से हराया।”

अतीत से वर्तमान तक: मोदी का पुराना जुड़ाव

PM मोदी 25 साल पहले 2000 में भी त्रिनिदाद गए थे, जब वे भाजपा के महासचिव थे। उन्होंने विश्व हिंदू सम्मेलन में "हिंदू धर्म और समकालीन विश्व मुद्दे" विषय पर भाषण दिया था।

दौरे का उद्देश्य: द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और त्रिनिदाद के बीच रक्षा, स्वास्थ्य, UPI तकनीक, कृषि और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को गहराने का माध्यम बनेगी। कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-trinidad-pm-modi-said-you-left-the-soil-but/article-26454

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.