- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- अंतरिक्ष यात्रा के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, हुआ भव्य स्वागत
अंतरिक्ष यात्रा के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला, हुआ भव्य स्वागत
Jagran Desk
लखनऊ सोमवार को ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बना। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
डिप्टी सीएम ने कहा – “आज का दिन लखनऊ ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का है। भारत के सपूत शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर सकुशल लौटे हैं। पूरा शहर उनके स्वागत के लिए आतुर था और आज वो हमारे बीच हैं।”
लखनऊवासियों का जोश
शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर मोहल्ले तक भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए। त्रिवेणी नगर स्थित उनका मोहल्ला जश्न के माहौल में डूबा रहा।
बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा पहनकर उनका स्वागत किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर फूल बरसाए। शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और परिजन भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
18 दिन का अंतरिक्ष मिशन
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत 18 दिन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए और 15 जुलाई 2025 को धरती पर सफलतापूर्वक लौटे। वे भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं जिन्होंने इस स्तर का मिशन पूरा किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए