भिलाई में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार: पत्नी ने नाम बदला, फर्जी दस्तावेज बनाकर किया अवैध निवास

Bhilai, CG

On

दुर्ग पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भिलाई में एक बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से पहचान छिपाकर अवैध रूप से रह रहे थे। महिला घरेलू काम करती थी, जबकि पति कई इंडस्ट्रीज में काम करता था। दोनों के पास जो वीजा और पासपोर्ट थे, वे एक्सपायर हो चुके थे।

STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी के मुताबिक, सुपेला के कांट्रैक्टर कॉलोनी में छिपे इस जोड़े की जानकारी मिली थी। महिला ने अपना नाम ‘ज्योति’ बताया, जबकि जांच में उसके असली नाम शाहिदा खातून (35 वर्ष) का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शाहिदा ने पति रासेल शेख से 2017 में शादी की और भारत में वीजा पासपोर्ट के जरिए प्रवेश किया। महिला का वीजा सितंबर 2018 में और पति का अप्रैल 2020 में समाप्त हो चुका था, इसके बाद भी दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

भिलाई में रहते हुए शाहिदा ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज भी बनवाए थे। वे इंटरनेट कॉल और व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क में थी।

एसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, शाहिदा साल 2009 में अवैध तरीके से बांग्लादेश-भारत बॉर्डर पार कर पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी। वहां उसकी मुलाकात रासेल से हुई, दोनों ने शादी कर भारत में ही अपना ठिकाना बनाया। रासेल पर दिल्ली में लूट के मामले में भी जांच चल रही है।

दो दिन पहले भी STF ने एक अन्य बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी आधार कार्ड के साथ भिलाई में रह रही थी। मकान मालिक को भी वेरिफिकेशन कराने के कारण हिरासत में लिया गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

भिलाई में बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार: पत्नी ने नाम बदला, फर्जी दस्तावेज बनाकर किया अवैध निवास

Bhilai, CG

STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी के मुताबिक, सुपेला के कांट्रैक्टर कॉलोनी में छिपे इस जोड़े की जानकारी मिली थी। महिला ने अपना नाम ‘ज्योति’ बताया, जबकि जांच में उसके असली नाम शाहिदा खातून (35 वर्ष) का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शाहिदा ने पति रासेल शेख से 2017 में शादी की और भारत में वीजा पासपोर्ट के जरिए प्रवेश किया। महिला का वीजा सितंबर 2018 में और पति का अप्रैल 2020 में समाप्त हो चुका था, इसके बाद भी दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

भिलाई में रहते हुए शाहिदा ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज भी बनवाए थे। वे इंटरनेट कॉल और व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क में थी।

एसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, शाहिदा साल 2009 में अवैध तरीके से बांग्लादेश-भारत बॉर्डर पार कर पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी। वहां उसकी मुलाकात रासेल से हुई, दोनों ने शादी कर भारत में ही अपना ठिकाना बनाया। रासेल पर दिल्ली में लूट के मामले में भी जांच चल रही है।

दो दिन पहले भी STF ने एक अन्य बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी आधार कार्ड के साथ भिलाई में रह रही थी। मकान मालिक को भी वेरिफिकेशन कराने के कारण हिरासत में लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bangladeshi-couple-arrested-in-bhilai-changed-the-name-by-making/article-21247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.