स्काई वॉक पर सियासी बयानबाज़ी के बीच मूणत का पलटवार - कांग्रेस को पहले तकनीकी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए

Raipur, CG

On

राजधानी रायपुर में अधूरे पड़े स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बीच रायपुर पश्चिम से विधायक और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर करारा पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है, इसलिए वे बिना तथ्य के बयानबाज़ी कर रहे हैं। मूणत ने कहा – "कांग्रेस को पहले तकनीकी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, फिर जनता को गुमराह करने की कोशिश करनी चाहिए।"

8 साल पुराना प्रोजेक्ट, अब नई सरकार ने दिखाई सक्रियता

प्रेस वार्ता में मूणत ने जानकारी दी कि वर्ष 2016-17 में स्काई वॉक के लिए सर्वे कराकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से राय ली गई थी। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए जेल चौक तक स्काई वॉक निर्माण की योजना बनाई गई थी। 17 दिसंबर 2017 को विधिवत काम की शुरुआत भी हो चुकी थी। लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद काम रुक गया और प्रोजेक्ट को लेकर संदेह के बादल मंडराने लगे।

जांच रिपोर्टों को कांग्रेस ने किया नजरअंदाज

मूणत ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना पर कई जांच समितियां बैठाईं—एक समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने की, जबकि दूसरी रिपोर्ट कलेक्टर एस. भारतीदासन के नेतृत्व में तैयार हुई। दोनों रिपोर्टों में स्काई वॉक को पूर्ण करने की सिफारिश की गई थी। बावजूद इसके, कांग्रेस सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

EOW ने दी क्लीनचिट, फिर भी भ्रम फैला रही कांग्रेस – मूणत

राजेश मूणत ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने की थी, और क्लीनचिट दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बचा हुआ कार्य पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, तब कांग्रेस नेता भ्रम फैलाने में लगे हैं।

राजनीतिक दृष्टिकोण से विरोध कर रही कांग्रेस – मूणत

मूणत ने कहा कि स्काई वॉक का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा – “कई लोग इसके उपयोग को लेकर सुझाव दे रहे हैं, लेकिन कई नेता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। अगर कांग्रेस में नैतिकता होती, तो वह रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेती। सच्चाई से भागने वाली कांग्रेस को जनता ने नकारा है और भाजपा के काम की पद्धति पर भरोसा जताया है।”

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

स्काई वॉक पर सियासी बयानबाज़ी के बीच मूणत का पलटवार - कांग्रेस को पहले तकनीकी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए

Raipur, CG

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है, इसलिए वे बिना तथ्य के बयानबाज़ी कर रहे हैं। मूणत ने कहा – "कांग्रेस को पहले तकनीकी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, फिर जनता को गुमराह करने की कोशिश करनी चाहिए।"

8 साल पुराना प्रोजेक्ट, अब नई सरकार ने दिखाई सक्रियता

प्रेस वार्ता में मूणत ने जानकारी दी कि वर्ष 2016-17 में स्काई वॉक के लिए सर्वे कराकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से राय ली गई थी। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए जेल चौक तक स्काई वॉक निर्माण की योजना बनाई गई थी। 17 दिसंबर 2017 को विधिवत काम की शुरुआत भी हो चुकी थी। लेकिन 2018 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद काम रुक गया और प्रोजेक्ट को लेकर संदेह के बादल मंडराने लगे।

जांच रिपोर्टों को कांग्रेस ने किया नजरअंदाज

मूणत ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना पर कई जांच समितियां बैठाईं—एक समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने की, जबकि दूसरी रिपोर्ट कलेक्टर एस. भारतीदासन के नेतृत्व में तैयार हुई। दोनों रिपोर्टों में स्काई वॉक को पूर्ण करने की सिफारिश की गई थी। बावजूद इसके, कांग्रेस सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

EOW ने दी क्लीनचिट, फिर भी भ्रम फैला रही कांग्रेस – मूणत

राजेश मूणत ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने की थी, और क्लीनचिट दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बचा हुआ कार्य पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, तब कांग्रेस नेता भ्रम फैलाने में लगे हैं।

राजनीतिक दृष्टिकोण से विरोध कर रही कांग्रेस – मूणत

मूणत ने कहा कि स्काई वॉक का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा – “कई लोग इसके उपयोग को लेकर सुझाव दे रहे हैं, लेकिन कई नेता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। अगर कांग्रेस में नैतिकता होती, तो वह रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेती। सच्चाई से भागने वाली कांग्रेस को जनता ने नकारा है और भाजपा के काम की पद्धति पर भरोसा जताया है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/munats-retaliation-amid-political-rhetoric-on-sky-walk-congress/article-21239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.