डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर सियासी बवाल: कांग्रेस नेता ने बंगले पर कालिख पोती, पुलिस से हुई झड़प

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक विवादित बयान ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। उनके बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल स्थित उनके सरकारी बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक कांग्रेस नेता द्वारा नेम प्लेट पर कालिख पोतने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र की है।

प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ हंगामा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद पुलिस बल ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के उग्र हो जाने से हालात तनावपूर्ण हो गए। अंततः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया।

विवादित बयान बना सियासी तूफान की वजह

दरअसल, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "पाकिस्तान के आतंकियों को खत्म करने के लिए केवल पूरा देश बल्कि भारत की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है।" इस बयान को विपक्ष ने प्रधानमंत्री का महिमामंडन कर सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

विजय शाह के बयान से भी बढ़ा विवाद

इससे पहले इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान के विरोध में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने भी मंत्री के बंगले पर कालिख पोती थी। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के नेता संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और अनुचित टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे देश की सेना और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।

कांग्रेस ने बताया सेना का अपमान

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता चुनावी लाभ के लिए सेना को राजनीतिक रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि सेना देश की संप्रभुता की रक्षक है, कि किसी राजनीतिक दल की प्रचारक। उन्होंने डिप्टी सीएम से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर सियासी बवाल: कांग्रेस नेता ने बंगले पर कालिख पोती, पुलिस से हुई झड़प

Bhopal, MP

प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ हंगामा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौजूद पुलिस बल ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के उग्र हो जाने से हालात तनावपूर्ण हो गए। अंततः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया।

विवादित बयान बना सियासी तूफान की वजह

दरअसल, उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि "पाकिस्तान के आतंकियों को खत्म करने के लिए केवल पूरा देश बल्कि भारत की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है।" इस बयान को विपक्ष ने प्रधानमंत्री का महिमामंडन कर सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।

विजय शाह के बयान से भी बढ़ा विवाद

इससे पहले इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान के विरोध में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने भी मंत्री के बंगले पर कालिख पोती थी। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के नेता संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और अनुचित टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे देश की सेना और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।

कांग्रेस ने बताया सेना का अपमान

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता चुनावी लाभ के लिए सेना को राजनीतिक रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि सेना देश की संप्रभुता की रक्षक है, कि किसी राजनीतिक दल की प्रचारक। उन्होंने डिप्टी सीएम से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/political-ruckus-on-the-statement-of-deputy-cm-deora-congress/article-21253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.