छत्तीसगढ़ : शादी नहीं कराने से नाराज़ छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Khairagarh, CG

On

खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद ने भयानक रूप ले लिया। शादी न होने से नाराज़ एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बांस की बल्ली से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसडीओपी आशा रानी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राकेश मंडावी लंबे समय से अपनी शादी को लेकर असंतुष्ट था। उसे शक था कि उसके बड़े भाई प्रदीप मंडावी जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे थे। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

गुस्से में आया राकेश घर में रखी बांस की बल्ली लेकर प्रदीप पर टूट पड़ा। उसने प्रदीप के सिर पर कई बार प्रहार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी राकेश फरार हो गया है। पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

परिवार में दूसरी बड़ी त्रासदी

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप मंडावी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ वर्ष पहले उसके मंझले भाई ने आत्महत्या कर ली थी और अब छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। एक ही परिवार में पहले आत्महत्या और अब हत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। रेंगाकठेरा गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ : शादी नहीं कराने से नाराज़ छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Khairagarh, CG

एसडीओपी आशा रानी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राकेश मंडावी लंबे समय से अपनी शादी को लेकर असंतुष्ट था। उसे शक था कि उसके बड़े भाई प्रदीप मंडावी जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे थे। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

गुस्से में आया राकेश घर में रखी बांस की बल्ली लेकर प्रदीप पर टूट पड़ा। उसने प्रदीप के सिर पर कई बार प्रहार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी राकेश फरार हो गया है। पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

परिवार में दूसरी बड़ी त्रासदी

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप मंडावी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कुछ वर्ष पहले उसके मंझले भाई ने आत्महत्या कर ली थी और अब छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। एक ही परिवार में पहले आत्महत्या और अब हत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। रेंगाकठेरा गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/angry-younger-brother-absconded-by-beating-his-elder-brother-after/article-21241

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.