VIDEO: मंडला में भाजपा नेता ने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Mandla, MP

On

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से भाजपा नेता की दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुटास गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री उमेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसे पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सौंंपते हुए न्याय की मांग की है।

दुकान में घुसकर की मारपीट

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उमेश ठाकुर, जो बनियान और बरमुडा में नजर रहे हैं, एक सहयोगी के साथ दुकानदार की दुकान में घुसते हैं और उसे घसीटते हुए बाहर लाकर बेरहमी से पीटते हैं। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा नेता और उनका सहयोगी हिंसक व्यवहार से बाज नहीं आते।

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। दुकानदार का कहना है कि वह किसी विवाद में नहीं था और भाजपा नेता ने राजनीतिक रौब दिखाते हुए निजी कारणों से मारपीट की।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मंडला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि, भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं और खुलेआम कानून हाथ में ले रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करती है या नहीं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: मंडला में भाजपा नेता ने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Mandla, MP

बिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुटास गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री उमेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसे पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सौंंपते हुए न्याय की मांग की है।

दुकान में घुसकर की मारपीट

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उमेश ठाकुर, जो बनियान और बरमुडा में नजर रहे हैं, एक सहयोगी के साथ दुकानदार की दुकान में घुसते हैं और उसे घसीटते हुए बाहर लाकर बेरहमी से पीटते हैं। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा नेता और उनका सहयोगी हिंसक व्यवहार से बाज नहीं आते।

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। दुकानदार का कहना है कि वह किसी विवाद में नहीं था और भाजपा नेता ने राजनीतिक रौब दिखाते हुए निजी कारणों से मारपीट की।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मंडला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि, भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं और खुलेआम कानून हाथ में ले रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करती है या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mandla-bjp-leader-ran-the-shopkeeper-and-beat-the/article-21235

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.