हरियाणा के कैथल से पाक जासूस गिरफ्तार, ISI के हनीट्रैप में फंसकर कर रहा था देशद्रोह

Jagran Desk

On

हरियाणा के कैथल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है, जो पटियाला के खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का छात्र है।

बताया जा रहा है कि वह पिछले साल धार्मिक यात्रा के बहाने करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था, जहां उसे ISI ने अपने हनीट्रैप में फंसा लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र सिंह भारतीय सैन्य ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की एजेंसी ने उसे लुभावने ऑफर्स और पैसों के दम पर अपने नेटवर्क में शामिल किया था।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के अनुसार, देवेंद्र ने सिर्फ सैन्य ठिकानों की तस्वीरें साझा कीं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें भी पोस्ट करता रहा है। इसी आधार पर 12 मई को उसे गिरफ्तार किया गया।

यह मामला और भी गंभीर तब हो जाता है जब हम जानें कि हाल ही में पानीपत से भी एक अन्य युवक नौमान इलाही को ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वह हरियाणा में एक सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था और पाकिस्तान को जानकारियां लीक करने के बदले अपने बहनोई और एक ड्राइवर के खाते में पैसे मंगवाता था।

गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्षविराम की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा 7 मई को चलाए गए ऑपरेशन 'सिन्दूर' में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कुछ हद तक शांति बनी है, लेकिन सीमा पार से जारी जासूसी गतिविधियाँ अब भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

हरियाणा के कैथल से पाक जासूस गिरफ्तार, ISI के हनीट्रैप में फंसकर कर रहा था देशद्रोह

Jagran Desk

बताया जा रहा है कि वह पिछले साल धार्मिक यात्रा के बहाने करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था, जहां उसे ISI ने अपने हनीट्रैप में फंसा लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि देवेंद्र सिंह भारतीय सैन्य ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की एजेंसी ने उसे लुभावने ऑफर्स और पैसों के दम पर अपने नेटवर्क में शामिल किया था।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के अनुसार, देवेंद्र ने सिर्फ सैन्य ठिकानों की तस्वीरें साझा कीं, बल्कि वह सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें भी पोस्ट करता रहा है। इसी आधार पर 12 मई को उसे गिरफ्तार किया गया।

यह मामला और भी गंभीर तब हो जाता है जब हम जानें कि हाल ही में पानीपत से भी एक अन्य युवक नौमान इलाही को ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वह हरियाणा में एक सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था और पाकिस्तान को जानकारियां लीक करने के बदले अपने बहनोई और एक ड्राइवर के खाते में पैसे मंगवाता था।

गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर संघर्षविराम की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में भारतीय सेना द्वारा 7 मई को चलाए गए ऑपरेशन 'सिन्दूर' में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच कुछ हद तक शांति बनी है, लेकिन सीमा पार से जारी जासूसी गतिविधियाँ अब भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pak-detective-arrested-from-kaithal-in-haryana-was-trapped-in/article-21233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.