सिवनी में दो युवकों की चाकू मारकर निर्मम हत्या, परिजन और ग्रामीणों ने शराब दुकान में लगाई आग, सड़क जाम

Seoni, MP

On

जिले के केवलारी क्षेत्र के परासपानी गांव में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

इस घटना के बाद मृतकों के परिजन और गांव के लोग भड़के और उन्होंने हमलावरों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की शराब दुकान में आग लगा दी और मंडला रोड पर चक्काजाम कर आवाजाही बाधित कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, एसडीओपी, टीआई, एसडीएम और तहसीलदार ने स्थिति को काबू में किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। लगभग दो घंटे चले चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस के मुताबिक, अमन बघेल (20) और रूपक बघेल (25) शुक्रवार रात केवलारी पहुंचे थे। तभी गांव के ठाकुर परिवार के सदस्यों ने दोनों को खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ले में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र शामिल थे। घायल दोनों युवकों को तुरंत केवलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम शनिवार को सिवनी में किया जाएगा।

मृतकों के मामा संजय बघेल ने आरोप लगाया है कि कमल ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों ने अमन और रूपक पर चाकू से हमला किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा कि टीआई ने आरोपियों को केवलारी के बाहर भेज दिया, जिससे न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केवलारी थाना प्रभारी के हटाने की भी मांग की है।

एसपी सुनील कुमार मेहता ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मृतकों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

रूपक बघेल परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था, जबकि अमन बघेल के दो भाई और एक बहन है। दोनों मृतक किसान थे और अभी तक अविवाहित थे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में शोक और सदमे का माहौल फैला दिया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

सिवनी में दो युवकों की चाकू मारकर निर्मम हत्या, परिजन और ग्रामीणों ने शराब दुकान में लगाई आग, सड़क जाम

Seoni, MP

इस घटना के बाद मृतकों के परिजन और गांव के लोग भड़के और उन्होंने हमलावरों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की शराब दुकान में आग लगा दी और मंडला रोड पर चक्काजाम कर आवाजाही बाधित कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, एसडीओपी, टीआई, एसडीएम और तहसीलदार ने स्थिति को काबू में किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। लगभग दो घंटे चले चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई।

पुलिस के मुताबिक, अमन बघेल (20) और रूपक बघेल (25) शुक्रवार रात केवलारी पहुंचे थे। तभी गांव के ठाकुर परिवार के सदस्यों ने दोनों को खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ले में बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र शामिल थे। घायल दोनों युवकों को तुरंत केवलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम शनिवार को सिवनी में किया जाएगा।

मृतकों के मामा संजय बघेल ने आरोप लगाया है कि कमल ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों ने अमन और रूपक पर चाकू से हमला किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया और कहा कि टीआई ने आरोपियों को केवलारी के बाहर भेज दिया, जिससे न्याय नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केवलारी थाना प्रभारी के हटाने की भी मांग की है।

एसपी सुनील कुमार मेहता ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मृतकों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

रूपक बघेल परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था, जबकि अमन बघेल के दो भाई और एक बहन है। दोनों मृतक किसान थे और अभी तक अविवाहित थे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में शोक और सदमे का माहौल फैला दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/buro-murders-and-villagers-set-fire-to-liquor-shop-by/article-21243

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.