ऐतिहासिक उपलब्धि: नीरज चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का आंकड़ा, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sports

On

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज ने 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह दूरी उनके करियर की अब तक की सबसे लंबी थ्रो है और इसी के साथ उन्होंने 90 मीटर क्लब में अपना नाम दर्ज करा लिया है — जो दुनिया के केवल चुनिंदा जैवलिन थ्रोअर ही कर पाए हैं।

नीरज ने इस ऐतिहासिक थ्रो को अपने तीसरे प्रयास में अंजाम दिया। पहले प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर की थ्रो की थी, जबकि दूसरा प्रयास फाउल रहा। लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने वो कर दिखाया जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार हो गया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर का था, जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,
"शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। यह उनके अनुशासन, समर्पण और जुनून का प्रमाण है। भारत को आप पर गर्व है।"

दूसरे स्थान पर रहे नीरज

हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद नीरज ने कहा,
"मैं 90 मीटर की थ्रो से खुश हूं, लेकिन दूसरा स्थान पाकर थोड़ा कड़वा-मीठा अनुभव हुआ। इससे पहले भी स्टॉकहोम में ऐसा ही हुआ था जब मैंने 89.94 मीटर थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर रहा था।"

इतिहास में दर्ज हुआ नाम

नीरज चोपड़ा अब उन 25 एथलीट्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने जैवलिन थ्रो में 90 मीटर से अधिक दूरी तय की है। एशिया में यह प्रदर्शन तीसरे नंबर का है। इससे ऊपर पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीन के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

ऐतिहासिक उपलब्धि: नीरज चोपड़ा ने पार किया 90 मीटर का आंकड़ा, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sports

नीरज ने इस ऐतिहासिक थ्रो को अपने तीसरे प्रयास में अंजाम दिया। पहले प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर की थ्रो की थी, जबकि दूसरा प्रयास फाउल रहा। लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने वो कर दिखाया जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार हो गया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर का था, जो उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,
"शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। यह उनके अनुशासन, समर्पण और जुनून का प्रमाण है। भारत को आप पर गर्व है।"

दूसरे स्थान पर रहे नीरज

हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद नीरज ने कहा,
"मैं 90 मीटर की थ्रो से खुश हूं, लेकिन दूसरा स्थान पाकर थोड़ा कड़वा-मीठा अनुभव हुआ। इससे पहले भी स्टॉकहोम में ऐसा ही हुआ था जब मैंने 89.94 मीटर थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर रहा था।"

इतिहास में दर्ज हुआ नाम

नीरज चोपड़ा अब उन 25 एथलीट्स में शामिल हो गए हैं जिन्होंने जैवलिन थ्रो में 90 मीटर से अधिक दूरी तय की है। एशिया में यह प्रदर्शन तीसरे नंबर का है। इससे ऊपर पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीन के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर) हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/historical-achievement-neeraj-chopra-crossed-the-90-meter-figure-pm/article-21231

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.