भोपाल में बनेगा ‘भोज-नर्मदा द्वार’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन, सौर ऊर्जा संयंत्र का भी हुआ लोकार्पण

Bhopal, MP

On

राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित समरधा क्षेत्र में अब ‘भोज-नर्मदा द्वार’ का निर्माण किया जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस द्वार के लिए विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की। इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम भोपाल द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे जिनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

भव्य द्वारों से निखरेगी राजधानी की पहचान

नगर निगम द्वारा राजधानी भोपाल में प्रमुख सड़कों पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित भव्य द्वारों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। ‘भोज-नर्मदा द्वार’ के बाद अगला द्वार इंदौर-भोपाल रोड पर “विक्रमादित्य द्वार” के रूप में बनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। निगम परिषद में इस संबंध में प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है।

अन्य मार्गों पर भी बनेंगे गौरव द्वार

नगर निगम ने बैरसिया रोड, रायसेन रोड, कोलार रोड, विदिशा रोड और मुबारकपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर भी ऐसे द्वार निर्माण की योजना बनाई है, जिससे राजधानी का सौंदर्य और ऐतिहासिक गौरव दोनों एक साथ प्रदर्शित हो सकें।

10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी किया। यह परियोजना नगर निगम भोपाल की सौर ऊर्जा योजना के प्रथम चरण का हिस्सा है। इस अवसर पर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की उपस्थिति रही।

"इतिहास से प्रेरणा लेकर निर्माण की दिशा में अग्रसर राज्य" – सीएम डॉ. यादव

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य जहां न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, वहीं राजा भोज को विद्या, युद्ध कौशल और लोककल्याण का प्रतीक माना जाता है। इन महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाकर हम अपने इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना चाहते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

भोपाल में बनेगा ‘भोज-नर्मदा द्वार’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन, सौर ऊर्जा संयंत्र का भी हुआ लोकार्पण

Bhopal, MP

इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे जिनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

भव्य द्वारों से निखरेगी राजधानी की पहचान

नगर निगम द्वारा राजधानी भोपाल में प्रमुख सड़कों पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित भव्य द्वारों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। ‘भोज-नर्मदा द्वार’ के बाद अगला द्वार इंदौर-भोपाल रोड पर “विक्रमादित्य द्वार” के रूप में बनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। निगम परिषद में इस संबंध में प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है।

अन्य मार्गों पर भी बनेंगे गौरव द्वार

नगर निगम ने बैरसिया रोड, रायसेन रोड, कोलार रोड, विदिशा रोड और मुबारकपुर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर भी ऐसे द्वार निर्माण की योजना बनाई है, जिससे राजधानी का सौंदर्य और ऐतिहासिक गौरव दोनों एक साथ प्रदर्शित हो सकें।

10 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन भी किया। यह परियोजना नगर निगम भोपाल की सौर ऊर्जा योजना के प्रथम चरण का हिस्सा है। इस अवसर पर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य और पार्षदों की उपस्थिति रही।

"इतिहास से प्रेरणा लेकर निर्माण की दिशा में अग्रसर राज्य" – सीएम डॉ. यादव

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। सम्राट विक्रमादित्य जहां न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं, वहीं राजा भोज को विद्या, युद्ध कौशल और लोककल्याण का प्रतीक माना जाता है। इन महापुरुषों के नाम पर द्वार बनाकर हम अपने इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजना चाहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhoj-narmada-gate-cm-dr-mohan-yadav-will-also-inaugurate-bhoomipujan/article-21350

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.