नक्सल विरोधी अभियान पर गृहमंत्री का बड़ा हमला: राहुल गांधी की भूमिका को बताया संदिग्ध, बोले- “मेरे पास हैं ठोस प्रमाण”

Jagdalpur, CG

On

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर चल रहे व्यापक अभियान के बीच प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। गृहमंत्री ने दावा किया है कि राहुल गांधी की भूमिका इस अभियान को लेकर संदेहास्पद है और उनके पास इससे जुड़े प्रमाण मौजूद हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "देश नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। जब हमारी सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरकतें सवालों के घेरे में हैं। मुझे लगता है कि वे पर्दे के पीछे कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं और मैं इस संबंध में प्रमाणों के साथ जल्द ही बड़ा खुलासा करूंगा।"

तेलंगाना सरकार पर भी सवाल

गृहमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुटता का समय है, लेकिन कुछ राजनीतिक ताकतें जानबूझकर बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: 21 दिन में 31 नक्सली ढेर

इस बीच बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के तहत सुरक्षाबलों ने 21 दिन के भीतर 31 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें 16 महिला माओवादी भी शामिल थीं।
इस अभियान में कुल 21 मुठभेड़ों के दौरान 35 हथियार, 450 आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 डेटोनेटर बंडल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। साथ ही 216 से अधिक माओवादी बंकर और ठिकानों को नष्ट किया गया है।

संदिग्ध भूमिका की जांच की मांग

गृहमंत्री शर्मा के इस बयान से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वे राहुल गांधी की कथित संदिग्ध गतिविधियों की जांच की सिफारिश भी कर सकते हैं।
उनका कहना है कि यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

नक्सल विरोधी अभियान पर गृहमंत्री का बड़ा हमला: राहुल गांधी की भूमिका को बताया संदिग्ध, बोले- “मेरे पास हैं ठोस प्रमाण”

Jagdalpur, CG

गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "देश नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती से जूझ रहा है। जब हमारी सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरकतें सवालों के घेरे में हैं। मुझे लगता है कि वे पर्दे के पीछे कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं और मैं इस संबंध में प्रमाणों के साथ जल्द ही बड़ा खुलासा करूंगा।"

तेलंगाना सरकार पर भी सवाल

गृहमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुटता का समय है, लेकिन कुछ राजनीतिक ताकतें जानबूझकर बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट: 21 दिन में 31 नक्सली ढेर

इस बीच बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के तहत सुरक्षाबलों ने 21 दिन के भीतर 31 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें 16 महिला माओवादी भी शामिल थीं।
इस अभियान में कुल 21 मुठभेड़ों के दौरान 35 हथियार, 450 आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 डेटोनेटर बंडल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। साथ ही 216 से अधिक माओवादी बंकर और ठिकानों को नष्ट किया गया है।

संदिग्ध भूमिका की जांच की मांग

गृहमंत्री शर्मा के इस बयान से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी, तो वे राहुल गांधी की कथित संदिग्ध गतिविधियों की जांच की सिफारिश भी कर सकते हैं।
उनका कहना है कि यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-home-ministers-big-attack-on-the-anti-naxal-campaign-told/article-21348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.