एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर बस्तर मॉडल तक, मोदी सरकार के नए विजन की झलक

Jagran Desk

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की विशेष बैठक ने केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय की नई मिसाल पेश की। इस अहम बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, सामाजिक न्याय, विकास और नक्सलवाद के खिलाफ साझा रणनीति जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक की सबसे बड़ी खासियत रही दो प्रमुख प्रस्तावों का सर्वसम्मति से पारित होना—एक 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन और दूसरा आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों को शामिल करने के समर्थन में।

ऑपरेशन सिंदूर को मिला एनडीए का समर्थन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सेना की वीरता बताते हुए कहा कि भारत अब विकास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा तीनों मोर्चों पर अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के बाद हुआ सीजफायर पाकिस्तान के आग्रह पर हुआ, किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं।

जातिगत जनगणना पर सहमति

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत जातिगत जनगणना के प्रस्ताव को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने समर्थन दिया। नेताओं ने इसे समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस कदम बताया। पीएम मोदी ने भी कहा कि इसका मकसद राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को अधिक सटीक और न्यायसंगत बनाना है।

नक्सलवाद के खिलाफ साझा रणनीति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में शांति स्थापना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुनर्वास योजनाओं पर प्रकाश डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी एनडीए शासित राज्यों को एकजुट रणनीति अपनाने की अपील की।

सुशासन और राज्यों की प्रस्तुतियाँ

बैठक में कई राज्यों ने अपनी सफल योजनाएं साझा कीं:

  • छत्तीसगढ़: बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम उत्सव की प्रशंसा।

  • बिहार: सूखा राहत के लिए सम्राट चौधरी का प्रेजेंटेशन।

  • असम: बाल विवाह रोकथाम पर हिमंता बिस्वा सरमा की जानकारी।

  • गुजरात: सौर ऊर्जा विस्तार पर भूपेंद्र पटेल की पहल।

  • मेघालय: सीएम कनेक्ट कार्यक्रम की जानकारी।

  • उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर रणनीति।

  • महाराष्ट्र: प्रशासनिक सुधारों पर एकनाथ शिंदे की रूपरेखा।

पीएम मोदी ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए राज्यों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप राष्ट्रीय लक्ष्यों के समर्थन में रोडमैप बनाने की सलाह दी।

नेताओं को संयम रखने की नसीहत

हाल ही में कुछ नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं को वाणी पर संयम रखने की सख्त सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चर्चा

बैठक में आपातकाल की 50वीं बरसी को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से अपील की कि नागरिकों को उस दौर के खतरों और लोकतंत्र की महत्ता के बारे में जागरूक किया जाए।

नीतीश कुमार की चुपचाप विदाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक की शुरुआत में शामिल हुए, लेकिन कार्यक्रम के बीच में ही बिना कोई औपचारिक कारण बताए रवाना हो गए। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पीएम का स्पष्ट संदेश: आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारत

बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि शासन की ताकत केवल केंद्र तक सीमित न रहे, बल्कि राज्यों के साथ मिलकर एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समावेशी भारत का निर्माण किया जाए।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर बस्तर मॉडल तक, मोदी सरकार के नए विजन की झलक

Jagran Desk

बैठक की सबसे बड़ी खासियत रही दो प्रमुख प्रस्तावों का सर्वसम्मति से पारित होना—एक 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन और दूसरा आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों को शामिल करने के समर्थन में।

ऑपरेशन सिंदूर को मिला एनडीए का समर्थन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सेना की वीरता बताते हुए कहा कि भारत अब विकास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा तीनों मोर्चों पर अपनी शर्तों पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन के बाद हुआ सीजफायर पाकिस्तान के आग्रह पर हुआ, किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं।

जातिगत जनगणना पर सहमति

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत जातिगत जनगणना के प्रस्ताव को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने समर्थन दिया। नेताओं ने इसे समावेशी विकास की दिशा में एक ठोस कदम बताया। पीएम मोदी ने भी कहा कि इसका मकसद राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को अधिक सटीक और न्यायसंगत बनाना है।

नक्सलवाद के खिलाफ साझा रणनीति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में शांति स्थापना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पुनर्वास योजनाओं पर प्रकाश डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी एनडीए शासित राज्यों को एकजुट रणनीति अपनाने की अपील की।

सुशासन और राज्यों की प्रस्तुतियाँ

बैठक में कई राज्यों ने अपनी सफल योजनाएं साझा कीं:

  • छत्तीसगढ़: बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम उत्सव की प्रशंसा।

  • बिहार: सूखा राहत के लिए सम्राट चौधरी का प्रेजेंटेशन।

  • असम: बाल विवाह रोकथाम पर हिमंता बिस्वा सरमा की जानकारी।

  • गुजरात: सौर ऊर्जा विस्तार पर भूपेंद्र पटेल की पहल।

  • मेघालय: सीएम कनेक्ट कार्यक्रम की जानकारी।

  • उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर रणनीति।

  • महाराष्ट्र: प्रशासनिक सुधारों पर एकनाथ शिंदे की रूपरेखा।

पीएम मोदी ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए राज्यों से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप राष्ट्रीय लक्ष्यों के समर्थन में रोडमैप बनाने की सलाह दी।

नेताओं को संयम रखने की नसीहत

हाल ही में कुछ नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं को वाणी पर संयम रखने की सख्त सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चर्चा

बैठक में आपातकाल की 50वीं बरसी को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से अपील की कि नागरिकों को उस दौर के खतरों और लोकतंत्र की महत्ता के बारे में जागरूक किया जाए।

नीतीश कुमार की चुपचाप विदाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक की शुरुआत में शामिल हुए, लेकिन कार्यक्रम के बीच में ही बिना कोई औपचारिक कारण बताए रवाना हो गए। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पीएम का स्पष्ट संदेश: आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारत

बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि शासन की ताकत केवल केंद्र तक सीमित न रहे, बल्कि राज्यों के साथ मिलकर एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समावेशी भारत का निर्माण किया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/nda-chief-minister-council-meeting-from-operation-sindoor-to-bastar/article-22175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.